Breaking News

सीएम कॉलेज में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण के नौवें दिन के शिविर का प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने किया शुभारंभ , ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

सीएम कॉलेज में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण के नौवें दिन के शिविर का प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने किया शुभारंभ

30 नवंबर, 2021 को आयोजित समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रदान किए जाएंगे प्रमाण पत्र एवं मैडल

डा शंभू शरण- मुख्य अतिथि, डा अशोक कुमार झा- सम्मानित अतिथि तथा डा देव नारायण यादव होंगे विशिष्ट अतिथि

प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह का डॉ फूलो पासवान करेंगे उद्घाटन

सी एम कॉलेज, दरभंगा के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण के 9वें दिन के शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने किया। उन्होंने शिविर की कई उपलब्धियों में विस्तार से चर्चा की तथा सभी प्रतिभागियों को शिविर में सीखे हुए ज्ञान को व्यवहार में उतारने की अपील की।
शिविर के संयोजक डा आर एन चौरसिया ने बताया कि दिनांक 30 नवंबर, 2021 को समापन समारोह प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, जिसका उद्घाटन डा फुलो पासवान करेंगे, जबकि इग्नू के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डा शंभु शरण सिंह- मुख्य अतिथि, विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डा अशोक कुमार झा- सम्मानित अतिथि तथा मिथिला शोध संस्थान के पूर्व निदेशक डा देव नारायण यादव विशिष्ट अतिथि होंगे। 30 नवम्बर को अवकाश ग्रहण करने वाली महाविद्यालय की प्राध्यापिका प्रो शिप्रा सिन्हा की सारस्वत उपस्थिति भी रहेगी। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान कर हौसला अफजाई किया जाएगा।
शिविर की प्रशिक्षिका अंशु कुमारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में प्रतिभागियों को भूतकाल, वर्तमानकाल तथा भविष्यतकाल कारक विभक्ति क्त्वा व तुमुन आदि प्रत्यय, संख्या-ज्ञान तथा क्रिया- प्रयोग आदि का अभ्यास कराया गया है।
शिविर में अजीत कुमार, सुदिष्ट झा, जयशंकर, अनुराग अग्रज, काजल, भार्गवी, अन्नपूर्णा, संध्या, बबली, जीनत सगुफ्ता,सबा ताज, अक्षिता खुशबू,मधु, ज्योति,प्रीति, रोशनी, पूजा, कंचन वैष्णवी, संगीता, गुंजन, सरोज देवी, मोनू, सत्यम,अभिजीत, प्रहलाद,पीयूष, अरविंद तथा गोपाल आदि ने सक्रिय भागीदारी दी।

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …