Breaking News

सीएम आर्ट्स कॉलेज में पीजी नामांकन शुल्क लेने के विरोध में छात्राओं के समर्थन में MSU ने किया आंदोलन— ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

सीएम आर्ट्स कॉलेज में पीजी नामांकन शुल्क लेने के विरोध में छात्राओं के समर्थन में एमएसयू ने किया आंदोलन—
आज ही प्रभार संभाल रहे प्रधानाचार्य ने छात्रों से माँगा एक दिन का समय

Ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय के छात्र नेता अमन सक्सेना के अगुवाई में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने पीजी सेकेंड सेमेस्टर के नामांकन शुल्क लेने के विरोध में सीएम कॉलेज पर विरोध प्रदर्शन किया इस बाबत छात्र छात्राओं ने कहा कॉलेज प्रशासन के द्वारा हमलोगो से अवैध रूप से पैसा वसूल किया जा रहा हैं जबकि सरकार के द्वारा सभी छात्राओं तथा एससी एसटी वर्ग के सभी छात्रों का फी माफ़ किया गया हैं बाबजूद कॉलेज प्रशासन के द्वारा ऐसे छात्र छात्राओं से अवैध रूप से पैसा वसूल किया जाता आ रहा हैं कुछ दिन पूर्व भी पीजी डिपार्टमेंट के सभी छात्राओं का फी माफ़ कर दिया गया हैं जबकि हमलोग के विरोध के बाबजूद हमलोगो से जबरन पैसा लिया जा रहा हैं छात्राओं से पैसा नहीं लेने का आदेश भी विश्वविद्यालय को दिया गया हैं जिसे सिर्फ विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट में लागू किया हैं और सीएम कॉलेज में हम छात्रों से नामांकन के लिए पैसा माँगा जा रहा हैं जिसके विरोध में आज दर्जनों छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानाचार्य कक्ष के पास आकर अपना विरोध प्रदर्शन किया इस बाबत मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अमन सक्सेना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा अगर पीजी डिपार्टमेंट के सभी छात्राओं का फी माफ़ हेतो सीएम आर्ट्स कॉलेज के भी सभी छात्राओं का फी माफ़ होना चाहिए एक तरह हम उन छात्राओं के लिए लड़ाई लड़ हैं जो पैसा जमा कर चुकी हैं और अपना पैसा वापस मांग रही हैं वहीं दूसरी तरफ ऐसे छात्रा हैं जो पैसा के वजह से अब तक नामांकन नहीं ली हैं उनसे पैसा माँगा जा रहा हैं एक विश्वविद्यालय में एक सामान छात्राओं के साथ दो अलग अलग तरह की नीति यह कहा से उचित हैं क्या पीजी डिपार्टमेंट की छात्रा और सीएम कॉलेज की छात्रा में कोई असमानता हैं जब असमानता नहीं हैं तब छात्राओं के साथ इस तरह का कार्य क्यू किया जा रहा हैं एक छात्रा का फी माफ़ किया जाता हैं दूसरी छात्रा को फी देने के लिए कहा जाता हैं आज इसी के विरोध में दर्जनों छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं कहा प्रधानाचार्य आज यहाँ से रिटायर कर रहे हैं उन्होंने सभी छात्राओं से एक दिन का समय माँगा हैं जिपसर सभी छात्र नाराज हो गए जिसके बाद कमान संभाल रहे नए प्रधानाचार्य ने छात्राओं को आश्वासन दिया हैं की उनकी जो भी समस्या हैं उसपर ध्यान दिया जाएगा उनके द्वारा भी एक दिन का समय माँगा गया हैं जिसे छात्रों ने स्वीकार किया और अपना पैसा देकर नामांकन लेने से खुद को एक दिन तक और रुकने का मन बना लिया नए प्रधानाचार्य ने इस बाबत सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया हैं जिसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने एक दिन के लिए अपना आंदोलन समाप्त किया हैं साथ ही ये कहा की अगर हम सभी छात्र छात्राओं का फी माफ़ नहीं किया जाता हैं तो कल से कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा अगर जरूरत परा तो हमलोग विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ भी आंदोलन शुरू कर देंगे जिसकी पूर्णतः जवाबदेही कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी मौके पर अर्जुन कुमार दास,ज्योति कुमारी,जया कुमारी,राकेश कुमार,मो-सिराज,सचिन कुमार,विकाश कुमार,रजीना परवीन,शगूफा परवीन,सकीबा परवीन,रीना कुमारी,सोनम कुमारी,रानी कुमारी,नज़मा आरा,अमित कुमार राम,गोपाल कुमार दास,मोनी कुमारी,सरवस्ती,राखी,राफिया परवीन,तब्बसुम परवीन,राकेश कुमार,धीरज कुमार,नबीसा खातून,जरीन खान,मो-तहसीन,मो-एहसान,मो प्यारे,जीतेन्द्र कुमार,रवि प्रकाश,हसन अहमद,मधु,काजल,चमन,जोहरा आदि छात्र मौजूद रहे

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …