एएनएम दीपा दिव्यांगता को दरकिनार करते हुए सच्ची लगन से लोगों को को दे रही चिकित्सा सेवा
-टीकाकरण हो या परिवार नियोजन कार्यक्रम, सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम को घर घर पहुंचा रही
-विभागीय काम को निपुणता से अंजाम देने को लेकर दिया जाएगा जश्न ए टीका सम्मान

दरभंगा स्वास्थ्य विभाग में कुछ ऐसे स्वास्थ्य कर्मी हैं जो अपने काम के आधार पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कोरोना टीकाकरण हो या नियमित टीकाकरण या हो परिवार नियोजन का कार्यक्रम सभी स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचा रही हैं एएनएम दीपा अभी तक हजारों लोगों को कोरोना से बचाव का टीका दे चुकी हैं| विभिन्न साइटों पर जाकर बच्चों को खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए टीकाकृत करती हैं। इसके अलावा डाटा एंट्री का भी काम बखूबी करती हैं, सभी प्रकार के विभागीय काम को करने में हमेशा तत्पर रहती हैं। राज परिसर स्थित एमसीएच में कार्यरत दीपा विभागीय ड्यूटी को अपना कर्तव्य समझकर निर्वहन करती हैं। जिसका परिणाम भी सकारात्मक निकलता है , साथ ही एएनएम दीपा की कार्यशैली विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। लिहाजा अच्छे काम करने के मद्देनजर एएनएम दीपा को जश्न ए टीका सम्मान से सम्मानित करने की योजना है। इसकी तैयारी जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से की जा रही है
परिवार नियोजन एवं बच्चों के टीकाकरण को लेकर महिलाओं को कर रही जागरूक:
दीपा ने बताया कि वह राज परिसर स्थित एमसीएच में काम करती हैं। सप्ताह में दो दिन वह आंगनबाड़ी केंद्रों के साइटों पर जाकर बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए टीका देती हैं। इसके अलावा क्षेत्र की महिलाओं को परिवार नियोजन की महत्ता के बारे में जानकारी देती हैं। इस तरह महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे से अवगत कराती तथा देश की प्रगति में महिलाओं को परिवार नियोजन साधन अपनाकर अपना योगदान देने को प्रेरित करती हैं। दीपा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामान्य टीकाकरण कराने को कहती हैं। दीपा ने कहा कि बचपन में चेचक के कारण चलने में परेशानी होती है।
किसी भी मौसम में नहीं रहे अनुपस्थित एमसीएच में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मी:
एमसीएच में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मी दीपा की कार्यशैली में सच्ची लगन की प्रशंसा करते हैं| कर्मियों के अनुसार सर्दी हो या गर्मी या हो बरसात कभी भी ड्यूटी से अनुपस्थित नहीं हुई। कोरोना काल में भी दीपा कार्यालय आती रही जो अन्य कर्मियों के लिए भी अनुकरणीय है। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान बाहर जाने पर भी आनाकानी नहीं करती हैं। कर्मियों ने कहा अपने कार्य के अलावा अन्य काम को भी बखूबी अंजाम देती हैं।
वैक्सीनेशन हो या लोगों को स्वास्थ्य परामर्श देने का काम सभी काम को बखूबी अंजाम देती हैं। बताया कि अपने कार्य के अलावा कंप्यूटर कार्य करने में भी दीपा को दक्षता हासिल है। इस कारण उन्हें विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर भेजने में प्राथमिकता दी जाती है
उत्कृष्ट काम करने वालों को दिया जाएगा जश्न-ए-टीका सम्मान:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के डॉक्टर, नर्स समेत इससे जुड़े समाजसेवियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समारोह आयोजित कर ‘जश्न-ए-टीका पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा रहा है। टीकाकरण में उत्कृष्ट लोगों के चयन की प्रक्रिया चल रही है इस क्रम में कोरोना जांच और टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है, वहीं टीकाकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले को भी सम्मानित किया जा रहा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal