दरभंगा महोत्सव में सीने जगत की चर्चित अभीनेत्री कंगना रनौट ने आने की जताई संभावना
मिथिला और मां जानकी के पावन भूमि पर आना मेरा सौभाग्य:कंगना रनौट

दरभंगा महोत्सव के तीसरे संस्करण के तैयारी हेतु दरभंगा महोत्सव की टीम जोरों सोरों से तैयारी कर रही हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु टीम के सदस्य देश के कई नामचीन हस्तियों को दरभंगा महोत्सव में आने हेतु आमंत्रण दे रहे है,जिससे कार्यक्रम के बहाने बड़ी हस्तियों को मिथिला की संस्कृति से अवगत कराया जाएगा।
इसी आमंत्रण के सिलसिले हेतु दरभंगा महोत्सव के दो सदस्यीय टीम महोत्सव के अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा और उदय नारायण झा के नेत्तृत्व में सिनेमा जगत की चर्चित अदाकारा कंगना रनौट से मुलाकात कर उन्हें दरभंगा महोत्सव में आने का न्योता दिया हैं। दो सदस्यीय टीम ने मिथिला के वेशभूषा धोती कुर्ता और पाग पहन कर कंगना से मुलाकात की। साथ ही मिथिला की संस्कृति से कंगना रनौट को अवगत कराया और उन्हें मिथिला की पहचान मिथिला पेंटिंग की बनी प्रतीक चिन्ह और मिथिला पेंटिंग से उकेरित साल भेंट की।
कंगना रनौट ने मिथिला की संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि अभी हाल ही मैं माता सीता पर बन रही फ़िल्म में सीता के प्रेरणादायक जीवन का अभिनय कर रहीं हूँ।इसलिए मुझे लगता है कि मिथिला की सह सीता मां की पावन धरती पर जाना मेरा सौभाग्य होगा।साथ ही दरभंगा महोत्सव के इस आयोजन के मंतव्य को समझकर इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु शुभकामनाएं दी।
दरभंगा महोत्सव अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने दरभंगा आगमन पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि दरभंगा महोत्सव का तीसरा संस्करण इस बार कई रूप से ख़ास होगा ।जिसमें मिथिला की संस्कृति की झलक के साथ साथ कई ऐसे हस्तियां दिखेंगी जिससे मिथिला के युवाओ को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। दरभंगा महोत्सव सदस्य उदय नारायण झा ने कहा कि कंगना जी के दरभंगा आगमन को लेकर टीम आश्वस्त हैं जल्द ही उनके सहमति और उनके कार्यक्रम को लेकर सभी से साझा किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक संतोष चौधरी ने कहा कि दिल्ली के अतिथियों को आमंत्रित करने के बाद अब टीम बिहार को प्रेरित करने वाले कई नामचीन व्यक्तियों के संपर्क में है। इस बार का संस्करण कई मायनों में ख़ास होने जा रहा है जिसकी जानकारी जल्द ही प्रेस वार्ता कर साझा किया जाएगा। दरभंगा महोत्सव टीम ने कॉर्डिनेशन के लिए मयंक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal