भारत विकास परिषद् की भारती- मंडन शाखा, दरभंगा की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता हुई बैठक में दिए गए कई निर्णय, कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय
चालू दिसंबर माह में परिषद् आयोजित करेगा भारत को जानो प्रतियोगिता, स्वच्छता, स्वास्थ एवं विधिक जागरुकता कार्यक्रम- डा चौरसिया

परिषद् प्रबुद्ध एवं संपन्न लोगों का समाजसेवी व गैर राजनीतिक संगठन- अनिल कुमार
भारत विकास परिषद् की भारती- मंडन शाखा, दरभंगा की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में बंगलागढ़ में आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई ।
बैठक में अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव डा आर एन चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्रीरमण अग्रवाल, अधिवक्ता संजय झा, पूर्व अध्यक्ष जीवनदास लखमानी, पूर्व सचिव दिलीप कुमार महासेठ, अध्यापक आकाश अग्रज तथा महिला सेल की सदस्या नूतन कुमारी आदि ने भाग लिया।
बैठक में अनिल कुमार ने कहा कि परिषद् प्रबुद्ध एवं संपन्न लोगों का समाजसेवी एवं गैर राजनीतिक संगठन है, जिसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद की शताब्दी वर्ष 1963 में हुई थी। परिषद मुख्य रूप से भारत को जानो- प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन सहित संस्कार, दिव्यांगता, स्वास्थ्य, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण नशा मुक्ति तथा राहत- वितरण आदि कार्यों को संपादित करती है।
शाखा के सचिव डा आर एन चौरसिया ने बताया कि परिषद् में 70 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। चालू दिसंबर माह में परिषद् स्कूली छात्र- छात्राओं के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता आदि कार्यक्रम आयोजित करेगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal