अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर इकाई की बैठक स्थानीय कार्यालय मिश्रटोला में संपन्न हुआ।

वही बैठक में मुख्य रूप से आगामी 13 दिसम्बर को होने वाले विश्वविद्यालय घेराव की योजना बनाई गई।नगर सह मंत्री आशुतोष गौरव ने बताया की विश्वविद्यालय के चारो जिलों से आने वाले हजारों कार्यकर्त्ताओं एवं छात्रो के स्वागत के लिए विस्तृत योजना बनाई गई।सीएम आर्ट कॉलेज छात्रसंघ महासचिव अमित शुक्ल ने बताया की शहर के सभी महाविद्यालय, लॉज,कोचिंग में संपर्क अभियान चलाकर उनसे विश्वविद्यालय रैली में आने के लिए आमंत्रित करेगें।नगर के एनएसएस प्रमुख सूरज कुमार ने बताया की हमारा आंदोलन ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी कार्यकर्त्ताओं ने अपनी कमर कस ली है और दिन रात मेहनत कर रहे हैं।जिला संयोजक उत्सव परासर ने बताया की सभी छात्र बिहार के विश्वविद्यालय के गिरती हालात से परेशान है।सभी विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है जिसके वजह से हजारों छात्रो का जीवन दांव पर लगा हुआ है।भ्रष्टाचारियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आम छात्रो से भी आग्रह है आंदोलन में शामिल हो और अपनी समस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे।बैठक में राहुल सिंह,अमित वत्सल,अनीश श्रीवास्तव,शुभम चौधरी,रवि यादव सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal