Breaking News

आखिरकार सोनमुख ने गर्भवती सुषमा को कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए कर लिया तैयार ,। Ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

आखिरकार सोनमुख ने गर्भवती सुषमा को कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए कर लिया तैयार

•अपने क्षेत्र में दर्जनों गर्भवती व धात्री महिलाओं का कराया टीकाकरण
•बिरौल अनुमंडल के डोम टोल कहुआ वार्ड 9 में कार्यरत आशा कार्यकर्ता सोनमुख की कार्यशैली के कायल हैं अधिकारी
•लोगों को टीकाकरण के लिए कर रही जागरूक
•ठंड के मौसम में रोजाना सुबह 6:00 बजे ही घर से निकल पड़ती हैं आशा कार्यकर्ता सोनमुख

दरभंगा बिरौल अनुमंडल के डोम टोल कहुआ वार्ड 9 में कार्यरत आशा कार्यकर्ता सोनमुख देवी इन दिनों कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम मेंं व्यस्त रहती हैं। इसके अलावा परिवार नियोजन संबंधी सलाह, परिवार नियोजन सामग्री संस्थागत प्रसव एवं गर्भावस्था में टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंंचाती हैं। खासकर वर्तमान समय में विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है । टीका सभी के लिए सुरक्षित बताया है व इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती तथा कोरोना से लड़ने का एकमात्र दवा टीकाकरण ही है ।लेकिन कई गर्भवती महिलाएं टीका लेने से परहेज कर रही हैं । उन गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के फायदे के बारे में समझा कर टीकाकरण के लिए राजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गर्भवती व धात्री महिलाओं का टीकाकरण करवाया है। इसके लिए  रोजाना सुबह 6:00 बजे ही क्षेत्र भ्रमण केेेे लिए निकल पड़ती हैं।

लोगों की सेवा करना को मानती है अपना धर्म:
सोनमुख ने बताया जब मैं सवेरे सवेरे घर से निकलती हूं तो परिवार वालों को ऐतराज होती है।
बावजूद रोजाना अपने क्षेत्र में निकल पड़ती हैं। सर्दी केेे इस समय में परिजनोंं के मना करने के बाद भी  विभागीय निर्देश का अनुपालन करते हुए लोगों को टीकाकरण के लिए तैयार करती हैं। शिविर लगनेे पर दर्जनों लोगों को सेंटर पर लाकर कोरोना की डोज दिलवा दी है। इस दौरान सोनमुख का समय दिन भर का समय  कैसे गुजर जाता है, पता ही नहीं चल पाता है। आशा कार्यकर्ता सोनमुख कोरोना वायरस से बचाव केे लिये टीकाकरण के अलावा अन्य स्वास्थ्य्य्य संबंधी योजना घर- घर तक पहुंचाती हैं। परिवार नियोजन हो या संस्थागत प्रसव क्षेत्र के लोगों को हर महत्वपूर्ण जानकारी देती हैं। इस दौरान कई परिवाार ऐसे हैै जो शुरुआती तौर पर ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन बाद में कल्याणकारी योजनाओं को समझाने के बाद आमजन बात मानतेेेे हुए परिवार नियोजन ऑपरेशन एवं टीकाकरण के लिए तैयार होती हैं।

समर्पण भाव से काम कर रही सोनमुख अधिकारियों के लिए बनी प्रशंसनीय :
डीसीएम संजय कुमार ने कहा आशा कार्यकर्ता सोनमुख विपरीत परिस्थिति में भी अपने काम को अंजाम देती हैं। अभी तक सैकड़ों लोगों को टीकाकरण के लिए तैयार कर चुकी हैं। वही रोजाना बिरौल अस्पताल में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को भर्ती कराती हैं। इस दौरान किसी भी समस्या होने पर तुरंत तैयार रहती हैं। स्थिति को संभालते हुए खुद महिला को जिला अस्पताल लेकर आती हैं। इस दौरान रात में रुकने से भी सोनमुख परहेज नहीं करती हैं। उनकी इस कार्यशैली से सभी आमजन व स्वास्थ्य कर्मी खुश हैं।

टीकाकरण के प्रति  गर्भवती सुषमा के मन में  बसे डर को भगाने में पाई सफलता:
आशा कार्यकर्ता सोनमुख ने बताया कि किसी भी आमजन की समस्या होने पर दिन हो या रात 24 घंटे क्षेत्र में लोगों के चिकित्सकीय समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। बताया कि इसी कछुआ गांव की महिला सुषमा गर्भवती थी। विभाग की ओर से आदेश आया कि गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण के लिए तैयार करना है। लिहाजा इलाके की महिलाओं को जो गर्भवती हैं उन्हें टीकाकरण की जानकारी देती रही। इसमें से कई लोग ऐसे हुए जो तैयार नहीं हुए। इसमें एक सुषमा भी है जिसने बताया कि वह वैक्सीन लेने से डर रही है। कहीं कुछ हो ना जाए। उनके मन मे बसे डर को निकालने को लेकर वह निरंतर प्रयास करती रही। गर्भवती महिलाओं का उदाहरण देते हुए सुषमा को भी गर्भावस्था में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए तैयार किया। वैक्सीनेशन के बाद किसी प्रकार की शारीरिक समस्या नहीं होने पर सुषमा व उसके परिवार वाले बहुत खुश हैं। सोनमुख ने बताया कि वह मना करने के बावजूद 50 से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए तैयार कर चुकी है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …