Breaking News

13 को होने वाले विराट छात्र हुंकार प्रदर्शन के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान , अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

13 को होने वाले विराट छात्र हुंकार प्रदर्शन के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान ….

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय समेत विभिन्न महाविद्यालयों में आगामी 13 दिसम्बर को होने वाले विश्वविधालय में छात्र-हुंकार रैली में आम छात्रो के सहभागिता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों आम छात्रो ने सहभाग लिया और उक्त तिथि को आंदोलन में रहने की सहमति दर्ज कराई। कैंपस के छात्र विश्वविधालय में चल रहे अराजकता एवं भ्रष्टाचार से हताश एवं परेशान है,आज के दिन में आम छात्रो के आवाज को कोई सुनने वाला नही है ऐसे में आम छात्रो के आवाज को बुलंद करने के लिए अभाविप द्वारा छात्र-हुंकार रैली सराहनीय है।
विदित हो कि वर्तमान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक अराजकता भ्रष्टाचार चरम पर है।
परिषद ने विश्वविद्यालय के सभी आम छात्र छात्राओं को इस विराट छात्र प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …