Breaking News

समय पर कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने वालों को मिला पुरस्कार

समय पर कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने वालों को मिला पुरस्कार

-139 लोग सांत्वना पुरस्कार व 18 लोग बंपर पुरस्कार के लिए चयनित
-रहिका व बेनीपट्टी के लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत, शेष को सोमवार को किया जाएगा पुरस्कृत

मधुबनी  कोरोना टीका की दूसरी डोज समय से लेने वालों को शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार जिले के रहिका प्रखंड के 10 लोगों को जिसमें 9 लोगों को सांत्वना पुरस्कार तथा एक व्यक्ति को बंपर पुरस्कार दिया गया। वही बेनीपट्टी प्रखंड के 11 लोगों को पुरस्कृत किया गया । जिसमें 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार तथा एक व्यक्ति को बंपर पुरस्कार दिया गया ।शेष प्रखंड के लाभार्थियों को सोमवार को पुरस्कृत किया जाएगा। 139 लोगों को सांत्वना पुरस्कार व 18 लोग को बंपर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सांत्वना पुरस्कार के तहत सभी लोगों को वाटर बोतल तथा बंपर पुरस्कार के तहत मिक्सी ग्राइंडर दिया गया। मालूम हो कि लोगों को समय पर कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने पर केयर इंडिया के सहयोग से पुरस्कार दिया जा रहा है। सभी प्रखण्ड से एक विजेता को बम्पर प्राइज और 10 विजेता को सांत्वना पुरस्कार दिया जा रहा है। बंपर प्राइज के तहत तीन हजार रुपये तक का मिक्सर, कूकिंग गैस स्टोव, पानी का फिल्टर, सीलिंग फैन, कंबल और इंडक्शन कूकटॉप में से कोई एक सामान दिया जा रहा है। वहीं सांत्वना पुरस्कार के तहत एक हजार रुपये तक का पानी बोतल, कूकर, हेल्मेट, डिनर सेट, इमरजेंसी लाइट, टिफिन, फुटबॉल, क्रिकेट बैट, योगा मैट, दीवाल घड़ी में से कोई एक सामान दिया जा रहा है। 27 नवंबर से 31 तक कोरोना टीका की दूसरी डोज समय पर लेने वालों को हर सप्ताह पुरस्कार देने की योजना है। इसके तहत कुल पांच सप्ताह तक लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। पांचों सप्ताह पूरा होने पर 31 दिसंबर को जिला स्तर पर तीन विजेताओं को ग्रैंड प्राइज दिया जाएगा। ग्रैंड प्राइज के तहत प्रखंड के सभी विजेताओं में से तीन को 25 हजार रुपये तक का 32 इंच की एलईडी टीवी या फिर डबल डोर वाला रेफ्रिजरेटर दिया जाएगा।

इन लाभार्थियों को मिला पुरस्कार:

प्रथम दिन सांत्वना पुरस्कार के तहत तरह रहिका प्रखंड की सामना खातून, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद अलूउद्दीन, रेखा कुमारी, मोहम्मद मुमताज, गुलशन खातून, महादेवी, रबिया खातून, व बंपर पुरस्कार मुरारी मिश्रा को दिया गया। वहीं बेनीपट्टी प्रखंड की रंगीला देवी, मोहम्मद अंसार, केदार पंडित, रीता देवी, विजय यादव, सुजीत कुमार सिंह, विजय कुमार, सोमनी देवी, गुड़िया देवी, रामअवतार सदाय, सुनैना देवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया व किरण कुमारी को बंपर पुरस्कार दिया गया।

छूटे हुए लोग टीका लेने में देरी नहीं करें
सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया कि कोरोना टीका की पहली डोज काफी लोगों ने ले ली है। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तो समय पर दूसरी डोज लेने वालों को पुरस्कार भी दिया जा रहा है। समय से कोरोना टीका की दूसरी डोज लीजिए, हो सकता है आप भी इनाम के भागीदार हों। साथ ही टीका लेने से कोरोना से भी आपका बचाव होगा, इसलिए देरी नहीं करें और जल्द से जल्द जाकर कोरोना टीका की दूसरी डोज लें। जिनलोगों ने कोरोना टीका की पहली डोज नहीं ली है, वे जल्द से जल्द पहली डोज ले लें।

केयर इंडिया उपलब्ध करा रही सूचीः
लक्की ड्रॉ के लिए निर्धारित अवधि के दौरान प्रतिदिन कोविन पोर्टल से दूसरी खुराक के ड्यू लाभुकों की सूची को शाम 6 बजे तक अपडेट करने के साथ अगले सात दिनों तक इसका संधारण केयर इंडिया के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। संकलित आंकड़ों में से दूसरी खुराक का टीका लक्की ड्रॉ के पात्रता अनुरूप प्राप्त लाभर्थियों की सूची संधारित की जा रही है और लकी ड्रॉ के लिए सम्मिलित करते हुए पत्र के साथ संलग्न एसओपी में निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार विजेता को पुरस्कृत किया जा रहा है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …