Breaking News

बाल श्रमिकों की मुक्ति के मसीहा कैलाश सत्यार्थी को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की सातवीं वर्षगांठ पर बच्चों ने दी बधाई एवं शुभकामना संदेश

बाल श्रमिकों की मुक्ति के मसीहा कैलाश सत्यार्थी को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की सातवीं वर्षगांठ पर बच्चों ने दी बधाई एवं शुभकामना संदेश

सीतामढ़ी:- शुक्रवार को डुमरा प्रखंड के राजोपट्टी स्थित बाल शिक्षण संस्थान के परिसर में बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी को नोबेल मिलने की 7 वीं वर्षगांठ पर बाल सभा का आयोजन बच्चों के लिए शिक्षा, सुरक्षा व न्याय, सुनिश्चित करने हेतु जन जागरूकता के उद्देश्य से किया गया । बाल सभा में बच्चों ने खुलकर अपनी बातों को रखा तथा बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्ति हेतु जन जन को जागरूक करने का संकल्प लिया। श्री सत्यार्थी को नोबेल की सातवें वर्षगांठ पर बच्चों ने बधाई एवं शुभकामना संदेश दी , बाल शिक्षण संस्थान के निदेशक रोबिन कुमार एवं राहुल रोशन ने कहा कि श्री सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन के ज़रिए हज़ारों मासूमों को उनकी बिखरती ज़िंदगी लौटाने वाले कैलाश सत्यार्थी को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा जाना हम सभी के लिए गौरव की बात तो है ही साथ ही बचपन को लेकर हमारी जिम्मेदारी को भी आगाह करता है। इस मौके पर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी भी मौजूद रहे,गौरतलब है कि बचपन बचाओ आंदोलन ने अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया है, बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी बाल श्रमिकों की मुक्ति के मसीहा है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …