चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल रावत के निधन पर भाजपा लहेरियासराय नगर मंडल कि ओर से श्रद्धांजलि शभा का हुआ आयोजन

देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 11 जवानों ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, एनके जितेंद्र कुमार, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, जेडब्ल्यूओ दास, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे. की हेलिकॉप्टर हादसे में हुई असामयिक मौत पर भाजपा लहेरियासराय नगर मंडल के उपाध्यक्ष सुन्दर लाल चौधरी के अध्यक्षता में बेंता चौक लहेरियासराय में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्प और दिया अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।शोक व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष सुन्दर लाल चौधरी ने जनरल रावत के असामयिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे. उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बेहतरीन योगदान दिया. सामरिक मामलों में असाधारण दृष्टिकोण के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। आर एस एस उत्तर बिहार ग्रामीण विकास प्रमुख दिलीप झा ने कहा कि उनके निधन से भारत के रक्षा सहयोग के एक बड़े विस्तार की देखरेख करने वाला हितसाधक हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गया।भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष डा०ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जनरल रावत ने देश के पहले सीडीएस के रूप में भारतीय सेना में परिवर्तन के एक ऐतिहासिक दौर का नेतृत्व किया. वे अपनी कृतियों में वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे। नगर मंडल महामंत्री गोविन्द झा ने कहा कि जनरल रावत के रूप में भारत ने अपने महान देशभक्त और समर्पित हीरों को खो दिया है।
आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने कहा कि जवानों की छोटी से छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के कारण जनरल रावत उनके बीच बेहद लोकप्रिय थे. सेना के सर्वोच्च पद पर काबिज व्यक्ति की ऐसे हादसे में काल कवलित होना चिंताजनक है. उनके निधन पर श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा के प्रमुख कार्कर्ताओं में ….मंजन पाठक, दिलीप झा,आदित्य नारायण मन्ना, बबलू पंजियार, शंभू गुप्ता, सुबोध चौधरी, कैलाश पति गिरी,पंकज झा, राम टहल साह, सैनी ठाकुर, गौरव कुमार चौधरी,नीतीश पासवान,.. आदि शामिल हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal