Breaking News

व्यवहार न्यायालय दरभंगा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय दरभंगा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कई तरह के मामलों का समझौता के तहत  निपटारा किया गया। जिसमें बैंक लोन, विद्युत संबंधित एवं अन्य कई छोटे-छोटे अपराधिक मामले हैं। कई बैंक लोन  एवं विद्युत चोरी व बकाया विद्युत बिल का किस्तों में चुकाने की व्यवस्था की गयी।  कुछ मामलों को न्यायालय से ग्राम कचहरी भेजा गया था जिसे गैर जिम्मेदार समाज एवं कचहरी के अप्रशिक्षित सरपंच व सदस्य की शिथिलता के कारण पुन: लोक अदालत भेजा गया। काफी मामलें में दो में से कोई अन्य एक पक्ष हाजिर नहीं हुये जिस कारण वाद लंबित रह गया है। ऐसे वाद को पुनः ग्राम कचहरी भेजा जा सकता है अथवा कोर्ट में ट्रायल चलायी जाएगी। देशभर में करोड़ों की संख्या में वाद लंबित है इस मुद्दे को आय दिन लोग उछालते रहते हैं परंतु जब वाद निपटारा का समय आता है तो कोई एक पक्ष न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं। अधिकांश विवाद का शीघ्र निपटारा करने हेतु लोक अदालत का आयोजन जनहित में बहुत लाभकारी होता है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …