Breaking News

प्रियांशी मिश्रा के नृत्य ने सबका मन मोहा

प्रियांशी मिश्रा के नृत्य ने सबका मन मोहा

मधुबनी लिट्रेचर फेस्टिवल के चार दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सृष्टि फाउंडेशन की वरिष्ठ छात्रा प्रियांशी मिश्रा द्वारा विद्यापति रचित गोसाउनि गीत पर ओडिशी नृत्य शैली में भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रीलंका के राजदूत एवं उनकी पत्नी सहित कार्यक्रम में उपस्थित आम व खास लोगों का मन मोह लिया। अपने भाव भंगिमाओं से उपस्थित दर्शकों को उन्होंने मंत्रमुग्ध कर दिया। संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के सत्र में भी प्रियांशी ने कवि कोकिल विद्यापति द्वारा रचित कनक भूधर शिखर वासिनी… पर नृत्य की प्रस्तुति से जोरदार शुरुआत की। तत्पश्चात गणेश वंदना में सृष्टि फाउंडेशन के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणेश, जो हम सबके प्रिय और सर्वप्रथम पूजनीय देव हैं, उनके विभिन्न रूपों को दर्शाते आकर्षक नृत्य पेश कर सबकी खूब वाहवाहियां लूटी. गणेश वंदना में रूद्र राज करण, अनुष्का रॉय, आराध्या चौधरी,अंशुल कश्यप,आंशी कक्कर,अपर्णा राज, शारदा, समृधी, वन्या,गौड़ी मालवीय, नैतिक भास्कर, धारा मेहता, आद्या, इशिता शर्मा ने भाग लिया।
तत्पश्चात ओडिसी नृत्य के पांचवे भाग अंतर्गत अभिनय के माध्यम से नयन कुमार मांझी और प्रियांशी मिश्रा ने मां दुर्गा के सभी नौ रूपों को दिखाया। जिसमे महिषासुर मर्दनी वध को दिखाते हुए देवी के नौ रूपों को दिखाते हुए ओम शांति शांति ओम से नृत्य को समाप्त किया। मंगलाचरण नृत्य के माध्यम से सृष्टि के कलाकार छात्रों ने देवों के देव महादेव के तांडव और माता पार्वती के लाश्य रूप को प्रस्तुत किया। इसमें इशिता ओझा, हर्षिता गुप्ता , सांघवी नारायण, कुमुद शर्मा, सृजा झा,अंजलि कुमारी ने बेहतरीन प्रस्तुति की। अंत में मिथिला के प्रसिद्ध लोक नृत्य जिसमे झिझिया, छठ, सामा चकेवा, विहूली और होली की प्रस्तुति देकर सबको आनंद से सराबोर कर दिया । जिसमें विद्या कुमारी, पल्लवी कुमारी,टिया रानी, श्रेया झा, निशा सिंह, वंशिका लाल, गुड़िया कुमारी, श्रेया मानसी, विद्या अग्रवाल, पलक राज, प्रिया प्रभाकर ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …