Breaking News

महिषासुर मर्दिनी की जीवन्त प्रस्तुति ने सबका मन मोहा

स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जमकर किया अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन
————
महिषासुर मर्दिनी की जीवन्त प्रस्तुति ने सबका मन मोहा

मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन शहर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने जमकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सीएम साइंस कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जहां एकांकी,लोक नृत्य, समूह नृत्य एवं कविता पाठ व तबला वादन आदि में अपनी बेहतर प्रस्तुति दी. वहीं माउंट समर स्कूल की नन्हे मुन्ने कलाकारों ने अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया.
माउंट समर स्कूल के श्रेया झा , टिया रानी, विद्या कुमारी, पल्लवी झा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध करने के लिए प्रकट हुए आदिशक्ति की स्वरूप महिषासुरमर्दिनि देवी की मनमोहक जीवंत प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। बताते चलें कि शास्त्रों में कहा गया है कि अनेकों वरदान प्राप्त शक्तिशाली राक्षस महिषासुर एक बार देवों पर विजय पाने के मन से आक्रमण कर दिया। जब देव उसे परास्त नहीं कर पाएं तो वे देवी आदि शक्ति के शरण में जाकर उनकी स्तुति करने लगें। फलस्वरूप देवी का एक दिव्य रूप प्रकट हुआ और उन्होंने असुरराज महिषासुर का वध कर देवों को भय मुक्त किया। तत्पश्चात देवताओं ने ” अयि गिरिनन्दिनी……शैलसुते।” की स्तुति से मां को प्रसन्न किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …