Breaking News

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र हुंकार रैली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र हुंकार रैली की गई…
विद्यार्थी परिषद के छात्र हुंकार रैली में एक भी पदाधिकारी नहीं दिखे विश्विद्यालय में…

रैली का शुभारंभ सीएम लॉ कॉलेज से निकलकर मिर्जापुर होते हुए विश्वविद्यालय पहुंची जहां पोर्टिगो में बैठकर छात्र जमकर नारेबाजी किए और सभा आयोजित कर भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ हल्ला बोल विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार ने बताया कि आज लूट खसोट हो रही है उससे हजारों छात्रों का जीवन बर्बाद हो रहा है किसी भी विश्वविद्यालय का आज के डेट में सत्र नियमित नहीं है महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है महाविद्यालय में आज शैक्षणिक वातावरण के जगह पर भ्रष्टाचार व्याप्त है प्रत्येक मद में छात्रों से अवैध वसूली किया जाता है और बताया कि छात्रों को जानबूझकर परेशान एवं पैसा दोहन करने के लिए उनका रिजल्ट पेंडिंग में डाल दिया जाता है छात्रों के समस्याओं से विश्वविद्यालय प्रशासन को कोई लेना देना नहीं होता है बस अपना भ्रष्टाचार करने में मस्त रहते हैं।
विभाग संयोजक कन्हैया कुमार ने बताया कि छात्रों के गार्जियन अपने बच्चों को नाना प्रकार के कष्ट सहकर महाविद्यालयों में नाम लिखवाते हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के गलत नीतियों के कारण भोले लोगों को ठगने का काम करते हैं कुलपति एवं कुलसचिव दोनों शानदार एयर कंडीशन रूम में बैठकर पैसे कहां से आए यही सोचने में मस्त रहते हैं
विभाग संयोजक सुमित सिंह ने बताया कि आज विश्वविद्यालय के गलत परिणामों का नतीजा ही है कि एकलौता सीएम लॉ कॉलेज में नामांकन बंद हो गया है। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय मृतप्राय हो चुका है।
प्रांत सह मंत्री पूजा कश्यप ने बताया कि छात्राओं के लिए किसी भी महाविद्यालय में समुचित शौचालय का व्यवस्था नहीं है राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार यूजी से पीजी तक के छात्रों के नामांकन में पैसा नहीं लेना है फिर भी पैसा लिया जा रहा है।
मधुबनी जिला संयोजक विष्णु विज्ञान झा ने बताया कि छात्रावासों का घोर अभाव है और जो है भी वह रहने लायक नहीं है समय-समय पर सिर्फ मरम्मत के नाम पर अवैध उगाही किया जाता है शोध करने वाले छात्र हॉस्टल का डिमांड अपने शोध कार्य करने के लिए हमेशा करते हैं लेकिन उसका कोई असर विश्वविद्यालय प्रशासन पर नहीं पड़ता है। समस्तीपुर जिला संयोजक मुलायम सिंह यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन टेंडर टेंडर खेल कर अवैध पैसा वसूलने के चक्कर में स्नातक के कई हजार छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग में डलवा रखा है। जिससे हजारों छात्रों के भविष्य अधर में लटका है विश्वविद्यालय के कुलसचिव हमेशा झूठा आश्वासन देते हैं अगले सप्ताह टेंडर का खेल खत्म होगा रिजल्ट आएगा लेकिन अभी तक 1 सप्ताह नहीं हुआ इससे कुलसचिव का भ्रष्टाचारी एवं झूठा होने का सबूत देता है।
दरभंगा जिला संयोजक सह पूर्व विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव उत्सव पराशर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद कार्यकर्त्ता एवं आम छात्र जब आज अपनी आवाज,दर्द बयां करने विश्वविद्यालय आई है तो उनके दर्द को सुनने का भी समय नही है इससे ही पता चलता है की कुलपति तानाशाह है और लापरवाह है उनको छात्रहित से कोई मतलब नही बल्कि विश्वविधालय को लूटने में कोई कसर नही छोड़ते उन्हें बेस्ट कुलपति अवार्ड नही बलिक बेस्ट छात्रविरोधी अवार्ड मिलनी चाहिए।हम उनके अनुपस्थित में मांग पत्र गेट पर ही चिपका जाते हैं।कुलपति को विवि से खदेड़ने के लिए आगामी दिनों में इससे भी बड़ा प्रदर्शन अभाविप करेगी।रैली में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सह सीनेट सदस्य डॉ विमलेश कुमार बेगूसराय नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार,सोनू कुमार,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य मधुबनी अशोक कुशवाहा, मणिकांत ठाकुर,अनुपम कुमार, पिंटू कुमार,सूरज मिश्र,श्रीकांत0 कुमार, सिंडिकेट सदस्य सुजीत पासवान, सूरज ठाकुर,कौशल झा,कुंदन यादव, ऋषि कर्ण,आशीष कुमार,चंदन याजी,विवेक सिन्हा,ऋषि कर्ण,धर्मबीर साहू,विकास शाह,गगन, श्रेया बोहरा, पूर्व प्रदेश सह मंत्री ब्रजेश सिंह , ब्रजेश लाल देव, कुणाल कुमार, श्वेत निशा, प्रीति कुमारी, कर्ण सहित हजारों कार्यकर्त्ता एवं छात्र मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …