Breaking News

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सबसे अधिक 13 पुरुषों ने करायी नसबन्दी

जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर बहेड़ी प्रखंड के पुरुषों ने पेश की मिसाल
•मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सबसे अधिक 13 पुरुषों ने करायी नसबन्दी
•120 महिलाओं ने जनसंख्या स्थिरीकरण में दिया योगदान
•अभियान के तहत पूरे जिले में 903 महिला व 15 पुरुषों ने करायी नसबन्दी
•जिला में पिछले माह 15 नवंबर से मिशन परिवार विकास अभियान का किया गया था संचालन

दरभंगा  जिले में 15 नवंबर से मिशन परिवार विकास अभियान का संचालन किया गया। दो चरणों में आयोजित इस अभियान के द्वारा 15 से 21 नवंबर तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा तथा 22 से 04 नवंबर तक जिले में सभी इच्छुक दंपत्तियों को विभिन्न परिवार नियोजन सुविधाओं का लाभ दिया गया। इसके अंतर्गत बहेडी प्रखंड के पुरुषों ने आगे आकर परिवार के आकार को छोटा करने के लिए खुद नसबंदी करायी। वहीं सबसे अधिक 120 महिलाओं ने भी नसबंदी करा कर जनसंख्या स्थिरीकरण में अपना योगदान दिया। इस अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान की जानकारी अपने क्षेत्र के लोगों को पहुँचाने और इच्छुक दंपत्तियों को आवश्यक योजनाओं का लाभ दिया गया। इस अभियान के तहत पूरे जिला में 903 महिलाओं एवं 15 पुरुषों ने जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर नसबंदी करायी।

जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर लोगों में आ रही जागरूकता-
डीसीएम संजय कुमार ने बताया कि जनसंख्या कम करने को लेकर जिला में मिशन पूरा परिवार विकास अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं की मदद से परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फैलायी गयी। देश के विकास के लिए परिवार के आकार को कम करने की महत्ता बताई गई। लिहाजा कई लोगों ने परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के इस्तेमाल करने की बात कही। इसके तहत उन्हें और अस्थाई गर्भनिरोधक के रूप में  दवाओं का वितरण किया गया।

परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी सुविधा का दिया गया लाभ:
डीसीएम संजय कुमार ने कहा कि देश की जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी दंपत्तियों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए सरकार द्वारा परिवार नियोजन के विभिन्न स्थाई तथा अस्थाई विकल्प उपलब्ध कराई गई। कहा कि बहेड़ी में सबसे अधिक 120 महिला एवं 13 पुरुष नसबंदी हुई। बताया कि अन्य लोगों को भी इससे सीख लेनी चाहिए ताकि देश के विकास में भागीदारी हो सके। अभियान की जानकारी सभी प्रखंड की आशा, एएनएम तथा सेविकाओं द्वारा लोगों तक पहुँचाई गई। सभी प्रखंड को 22 नवंबर तक परिवार नियोजन सुविधाओं के लिए इच्छुक लोगों की लाइन लिस्ट तैयार करायी और 22 नवंबर से 04 दिसंबर तक उनसभी लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी सेवा का लाभ दिया गया।

परिवार नियोजन के स्थायी सुविधा के लिए पुरुषों को आना चाहिए आगे :
सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा पखवाड़े को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड को परिवार नियोजन के स्थायी सुविधा का लाभ पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया । अभियान के अंतर्गत बहेडी प्रखंड में पुरुषों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि महिला बंध्याकरण की तुलना में पुरुष नसबंदी आसान और सुलभ होता है और इससे पुरुषों की पौरुषता में भी कोई समस्या नहीं होती। इसलिए परिवार नियोजन के स्थायी साधनों के लिए पुरुषों को आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए।

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …