Breaking News

अंगिका लोक पर्व सह मिथिला लोक पर्व के दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन  प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा एवं वित्त पदाधिकारी  कैलाश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

” हुंकार “, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय एवं विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग ,दरभंगा द्वारा आयोजित अंगिका लोक पर्व सह मिथिला लोक पर्व के दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन  प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा एवं वित्त पदाधिकारी  कैलाश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  दीप प्रज्वलन के पश्चात विभागाध्यक्ष ने अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया प्रोफेसर पुष्पम नारायण, विभागाध्यक्ष ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।
मंजूषा कला के प्रशिक्षक अश्वनी आनंद मिथिला चित्रकला के प्रशिक्षक दर्शन कुमार एवं प्रतिभा लोककला रंगमंच के दल नायक गजेंद्र यादव को प्रतीक चिन्ह ,पाग व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । उद्घाटनकर्ता ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और आयोजक को धन्यवाद ज्ञापित की ।
दूसरे दिन के कार्यक्रम में प्रतिभा लोककला रंगमंच के कलाकारों ने लोकनाट्य बहुरा गोढ़ीन की प्रस्तुति की । नृत्य मंजरी , दरभंगा व विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग के छात्र छात्राओं ने लोकगीत एवं लोक नाट्य की कड़ी में जोगिया, परीक्षण ,झिझिया ,झूमर ,होली आदि विभिन्न कला रूपों की प्रस्तुति की कार्यक्रम के अंत में भागलपुर से रंग ग्राम जन सांस्कृतिक मंच व कलासागर सांस्कृतिक संगठन के कलाकारों ने लोकनाट्य सती बिहुला की मर्मस्पर्शी प्रस्तुति की ।
कार्यक्रम में मंच संचालन अखिलेश कुमार झा ने किया तो आभार व्यक्त शोध छात्र हरि शंकर गुप्ता ने किया । कार्यक्रम की सफलता में दी स्पोर्ट् लाइट थिएटर के कलाकार ,हुंकार के सदस्य एवं विभागीय शिक्षकों का सक्रिय योगदान रहा ।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …