इंक़लाबी नौजवान सभा,दरभंगा
महंगाई,बेरोजगारी होगा सम्मेलन का मुख्य मुद्दा:-संदीप
इंक़लाबी नौजवान सभा के राज्य सम्मेलन की जोर-शोर से तैयारी जारी:-गजेंद्र
आरवाईए के राज्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर में दरभंगा से सैकड़ों युवाओं की होगी भागीदारी:-केशरी

दरभंगा इंकलाबी नौजवान सभा का 8 वां राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए इंक़लाबी नौजवान सभा(आरवाईए)के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव गजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष केशरी यादव व आइसा के पूर्व राज्य सह सचिव व युवा नेता संदीप चौधरी के नेतृत्व में शहर से लेकर प्रखंडों में तेजी से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सम्मेलन की सफलता व उसमे दरभंगा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज इनौस जिला कार्यालय मिर्जापुर में इनौस के प्रमुख नेताओं-कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की गई जिसमें सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले से दस प्रतिनिधि का चयन किया गया और सम्मेलन के ओपेन शेषन में भाग लेने के लिए सैकड़ों युवाओं को शामिल कराने के लिए योजना बनाई गई।
बैठक में उपस्थित भाकपा-माले के जिला सचिव बैधनाथ यादव ने कहा कि मौजूदा समय में किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत से उर्जा लेते हुए नौजवानों को भी शिक्षा-रोजगार के सवाल पर पूरे बिहार में निर्णायक आंदोलन को खड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए।सम्मेलन के बारे मे बताते हुए इनौस के जिला सचिव सह बिहार राज्य के संयुक्त सचिव गजेंद्र शर्मा ने कहा कि 19 लाख रोजगार, माँग रहा युवा बिहार। रेलवे सहित देश की सरकारी संपदाओं को बेचने का फैसला वापस लो।संविधान-आजादी-धर्मनिरपेक्षता-लोकतंत्र की हिफाजत के लिए संघर्ष तेज करो ! जैसे मुख्य नारों के साथ आरवाईए का 8 वाँ राज्य सम्मेलन 18 दिसंबर, 2021,को विनोद मिश्र सभागार(किरण भवन,दीवान रोड) शहीद खुदीराम बोस नगर (मुजफ्फरपुर) में आयोजित हो रहा है।
सम्मेलन का उद्धाटन कॉ0 धीरेंद्र झा पोलित ब्यूरो सदस्य,भाकपा(माले) करेंगें,मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसिएशन (ऐपवा) की राष्ट्रीय महासचिव,काॅ मीना तीवारी,कॉ नीरज कुमार, राष्ट्रीय महासचिव,(आरवाईए), माले विधायक कॉ मनोज मंजिल राष्ट्रीय अध्यक्ष,(आरवाईए)माले विधायक कॉ अमरजीत कुशवाहा सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष,(आरवाईए)
माले विधायक अजीत कुशवाहा, राज्य अध्यक्ष (आरवाईए) सुधीर कुमार राज्य सचिव (आरवाईए)
उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में दरभंगा समेत बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 400 प्रतिनिधि भी भाग लेने के लिए मुज़फ़्फ़रपुर कल से पहुंचना शुरू कर देंगे।
बैठक में केशरी कुमार यादव, गजेन्द्र नारायण शर्मा, संदीप कुमार चौधरी, दिलीप यादव, इंद्रजीत कुमार, श्रवण कुमार, आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal