मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल मे सीएम साइंस कालेज के प्रतिभागियों का रहा जलवा

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 12 से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल में चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए गुरुवार को सभा गीता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह था।
फेस्टिवल के दौरान रूपा और पंकज ने पारंपरिक जट-जटिन नृत्य प्रस्तुत किया था. जबकि एकल गायन में विजय कुमार, झिझिया नृत्य में रूपा कुमारी, स्नेह लता, गीतांजलि, कोमल और प्रियांशु प्रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. संस्कृत गीत में अंजली चावला और काव्य पाठ में अभिलाषा कुमारी और मोहम्मद अरमान ने अपनी प्रतिभा का जबर्दस्त प्रदर्शन किया. समूह गायन में स्नेह लता, रूपा कुमारी, प्रियांशु प्रिया, अंजली चावला, पंकज कुमार, विजय कुमार, उज्जवल कुमार, विवेक कुमार और अरिपन में जय श्री के प्रदर्शन की दर्शकों ने खुले मन से तारीफ की.
प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डा प्रेम कुमार प्रसाद से मिलकर उन्हें अपनी इस उपलब्धि की जानकारी दी. प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी से छात्र-छात्राओं के अंदर पढ़ाई के अलावा एक सृजनशील व्यक्तित्व को निखारने का अवसर प्राप्त होता है. इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार झा, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ जीएम मिश्रा, प्रधान सहायक कृष्ण कुमार चौधरी और सहायक चेतकर झा भी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal