Breaking News

लालबाग के सत्याग्रहियों ने पटना यूनिवर्सिटी के सामने बनाया ह्यूमेन चेन

 

लालबाग के सत्याग्रहियों ने पटना यूनिवर्सिटी के सामने बनाया ह्यूमेन चेन

सीएए और एनआरसी के विरोध में पूरे देश में चले शाहीन बाग आंदोलन के 2 साल पूरे होने पर आज पूरे देश और बिहार में भी हर धरना स्थल पर सभा आयोजित की गई और CAA-NRC को वापस लेने की मांग मजबूती से उठाई गई.

लालबाग सत्याग्रह धरना स्थल पर पटना यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी से लेकर पटना यूनिवर्सिटी तक महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने ह्यूमन चेन बनाया. प्ले कार्ड्स और लालबाग के बैनर तले इस प्रोटेस्ट को इंसाफ मंच और लालबाग सत्याग्रह की नेत्री *आसमा खान* ( एएसडब्ल्यूएफ, बिहार राब्ता कमेटी व एपवा से भी जुड़ी हैं ) के नेतृत्व में यह ह्यूमेन चेन बनाया गया, जिसमें महिलाओं और छत्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्य रूप से लालबाग सत्याग्रह के आयोजक मुस्ताक राहत, AISA , दी ग्रेट भीम आर्मी ,ASWF और लालबाग के लोकल लोग थे।

आज इस सिंबॉलिक प्रोटेस्ट में शाहीन बाग आंदोलन के 2 साल होने पर हो जाने का जश्न मनाया गया और साथ ही सी ए ए /एनआरसी को वापस लेने की मांग की गई. साथ में राजनैतिक कैदियों की रिहाई की मांग की गई. लोगों ने *शाहीन बाग की बिल्कुल दादी जिंदाबाद और लालबाग की हाजो दादी जिंदाबाद के नारे लगाए.

इस मौके पर आसमा खां ने कहा कि मजबूत किसान आंदोलन के दवाब में मोदी सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े. अब CAA-NRC को वापस लेने का समय है. ये कानून देश के संविधान पर हमला है और देश के नागरिकों को धर्म के आधार पर बांटने वाला है. हम इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे.

एसडीपीआई के महबूब चाचा, एडवोकेट अंजुम बारी हिंदुस्तानी, आसमा खान, शाहिना जी, अंजुम जी, शमीमा जी,फरीदा, नाज़नीन, जेनब, सायमा, रूबी, मेहरून्निसा जी, रजिया,जेनब खान, सायमा खान, रोजी,रशीदा खातून, जुबैदा खातून, दोरोजा खातून, सेवा खातून, फातिमा ,सिद्धीक खातून, परवीन,AISA के दिव्यम वसीम, मौलाना बशीर साहब,डॉ मोहम्मद फहीमुद्दीन साहब,इप्टा के आमिर,अबू बकर साहब,मेराज साहब
और कई अन्य लोगों ने ह्यूमन चेन में अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …