यूनियन प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक प्रमंडलीय कार्यालय में डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशासन पक्ष से डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद,सहायक डाक अधीक्षक मुख्यालय संजय कुमार, कार्यालय सहायक,रंजीत कुमार, विमलेंदु लाल दास यूनियन पक्ष से अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी, सहायक प्रमंडलीय मंत्री
अगम प्रसाद ने भाग लिया। बैठक में जीडीएस कर्मचारियों की लम्बित 09 एजेंडा पर सकारात्मक वार्ता हुई। और उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। 01 प्रमंडलीय कार्यालय के द्वारा दिनांक को प्रकाशित किए गए प्रमंडलीय ग्रेडेशन लिस्ट में कई प्रकार की त्रुटियों को सुधार कर प्रकाशित किया जाय। 02 कार्यालय रखरखाव भत्ता दिनांक 01.7. 2018 से ₹250 से बढ़ाकर ₹500 शाखा डाकपाल को भुगतान किया जाए। 03 डाक विभाग के द्वारा शिशु शिक्षण भत्ता वित्तीय वर्ष 2019.2020 एवं 2020.2021 के लिए जीडीएस कर्मियों ने अपना अपना आवेदन समर्पित कर चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रमंडलीय कार्यालय के द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं किया गया है। 04 शाखा डाकघर के सहायक शाखा डाकपाल मोहम्मद फिरदौस समसी को दिनांक 03.01.2020 से शाखा डाकपाल का अतिरिक्त कार्यभार का न्यूनतम टीआरसीए स्वीकृति के लिए कई बार प्रमंडलीय कार्यालय में अपना आवेदन एवं यूनियन के द्वारा दिनांक 07.06 2021 एवं 22.11. 2021 को पत्र देने के बावजूद भी प्रमंडलीय कार्यालय के द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं किया गया है। 05 उप डाकघर को जुलाई 2021 से कोर बैंकिंग हो जाने के पश्चात शाखा डाकघर का आरआईसीटी डिवाइस को उपडाकघर से नहीं जोड़ने से विगत 5 महीनों से शाखा डाकघर से किसी प्रकार की जमा, निकासी एवं अन्य कार्य नहीं होने एवं उप डाकघर के द्वारा सहयोग नहीं मिलने के कारण आम जनता से कोपभाजन सुनना पड़ रहा है। विभागीय नियमानुसार विभागीय डाकिया एमटीएस एवं जीडीएस के रिक्त पद पर प्रतिनियुक्ति कार्य दिया जाय। 07 कटौती की गई वेतन से ग्रुप इंश्योरेंस की राशि जीडीएस को सेवानिवृत्त एवं पदोन्नति के उपरांत भुगतान नहीं किया जा रहा है । उदाहरण स्वरूप मोहम्मद शब्बीर अहमद, श्याम सुंदर यादव, सुधीर कुमार चौधरी आदि कर्मी को भुगतान नहीं किया गया है। 08 जीडीएस कर्मचारियों के द्वारा आई कार्ड बनाने संबंधित प्रोफार्मा में भरकर प्रमंडलीय कार्यालय में समर्पित कर चुके हैं । इसके बावजूद भी जीडीएस कर्मचारियों को आई कार्ड निर्गत नहीं किया गया है। 09 शाखा डाकघर स्टेशनरी की आपूर्ति किया जाय।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal