Breaking News

बिना विभागाध्यक्ष की पूर्वानुमति के जिलाधिकारी न करे अभियंताओ के निर्माण एवं मरम्मति कार्यो की समीक्षा:बेसा

बिना विभागाध्यक्ष की पूर्वानुमति के जिलाधिकारी न करे अभियंताओ के निर्माण एवं मरम्मति कार्यो की समीक्षा:बेसा

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने जिलाधिकारियो द्वारा अनावश्यक रूप से विभिन्न विभागो के अधीन अभियंताओ द्वारा कराये जा रहे विभागीय निर्माण एवं मरम्मति कार्यो की अकारण बार बार समीक्षा करने पर गहरी नाराजगी जताई है।विभिन्न कार्य विभागो के अभियंताओ के समक्ष विभिन्न चुनौतियो का सामना करते हुए विभिन्न योजनाओ को ससमय गुणवत्तापूर्ण निष्पादन एक बडी चुनौती रहती है।परन्तु जिलाथिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा कार्यो के ससमय निष्पादन की महत्ता की अनदेखी करते हुए अनावश्यक रूप से कार्यो की बार बार समीक्षा की जाती है एवं विभागाध्यक्ष के निदेश से हटकर अजीबोगरीब निदेश जारी की जाती है जिससे अभियंताओ का काफी समय बर्बाद होता है।फलस्वरूप राज्य के विकास से जुडे निर्माण कार्यो की प्रगति बुरी तरह प्रभावित होती है।ऐसा लगता है कि जिलो मे समीक्षात्मक बैठक की बाढ सी आ गई है एवं प्रशासनिक पदाधिकारी प्रशासन,राजस्व संग्रह एवं विधि व्यवस्था जैसे अपना मूल कार्य को छोड़कर अभियंताओ की समीक्षा एवं समीक्षा के नाम पर प्रताड़ित करना अपना मूल दायित्व समझने लगे है।इसके परिणामस्वरूप राज्य की विधि व्यवस्था एवं विकास कार्य दोनो प्रभावित होता है। आवश्यकतानुसार एवं मासिक रूप से विभागाध्यक्ष एवं अभियंता प्रमुख द्वारा विभागीय कार्यो की गहन समीक्षा की जाती है एवंआवश्यक निदेश जारी किये जातेहै।।ऐसे मे एक ही कार्य के लिए दो भिन्न प्रशासनिक पदाधिकारियो के दो भिन्न आदेश का अनुपालन करना असंभव ही नही कार्य हित एवं राज्य के विकास को प्रभावित करने वाला होता है।जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के अजीबोगरीब एवं असंभव आदेश का अनुपालन नही होने की स्थिति मे अभियंताओ को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है जिससे अभियंताओ की कार्य क्षमता प्रभावित होती है।ऐसा लगता है जैसे जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी अभियंताओ को प्रताड़ित करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानते है।इतना ही नही भिन्न भिन्न स्तर के जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा अभियंताओ को एक ही समय दो तीन गैर तकनीकी एवं जांच सम्बन्धी कार्य सम्पादित करने का तुगलकी फरमान जारी किया जाता है जो आश्चर्यजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विदित हो कि जिला स्तरीय कार्यो के सम्पादन हेतु हर जिला मे जिला अभियंता होते है।जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियो के राज्य के विकास को प्रभावित करने वाले व्यवहार से पूरे बिहार के अभियंता आक्रोशित है।बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ मांग करता है कि अभियंताओ द्वारा कराये जा रहे निर्माण एवं मरम्मति कार्यो की समीक्षा केवल विभागाध्यक्ष द्वारा हो,न कि जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा।विशेष परिस्थिति मे विभागाध्यक्ष की अनुमति से ही अभियंताओ के कार्यो की समीक्षा केवल जिलाधिकारी करे जिससे दिवा रात्रि विकास कार्यो को मूर्त रुप देने मे लगे अभियंता माननीय मुख्यमंत्री के सपना सुरछित बिहार विकसित बिहार को साकार करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …