Breaking News

पार्ट 3 रिजल्ट और पीजी छात्रों के समस्या को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने किया विश्वविद्यालय में आक्रोशपूर्ण आंदोलन ( DARBHANGA NEWS 24 LIVE) से अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

पार्ट 3 रिजल्ट और पीजी छात्रों के समस्या को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने किया विश्वविद्यालय में आक्रोशपूर्ण आंदोलन —

मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा स्नातक और पीजी के छात्रों का रिजल्ट घोषित करवाने को लेकर विश्वविद्यालय में उग्र प्रदर्शन किया एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना के कहा पिछले 4 महीना से पार्ट 3 का रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा हैं कुलपति और कुलसचिव के घमंड के कारण लाखों छात्रों को रिजल्ट नहीं मिल रहा हैं पिछले 3 महीना से लगातार आश्वासन पर आश्वासन मिल रहा हैं लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं हो रहा हैं जिसको देखते हुए आज हमलोगो के द्वारा विश्वविद्यालय में उग्र प्रदर्शन किया गया बाद में प्रशासन के हस्तछेप से मामला को सुलझाया गया और 30 दिसंबर तक पार्ट 3 रिजल्ट घोषित करने पर सहमति बनी 11 बजे के करीब में छात्र बारी बारी से विश्वविद्यालय में घुश गए जिसकी सुचना किसी को नहीं लगा और अचानक से कुलपति कार्यालय के आगे आंदोलन शुरू कर दिया गया इस बीच सेकड़ो छात्र कुलपति कार्यालय को चारो तरफ से घेर आंदोलन में बैठ गए और जोड़ जोड़ से अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी करने लगे पूरा विश्वविद्यालय इंकलाब के नारों से गूंजने लगा इस बीच सभी छात्र काफी आक्रोशित दिखे छात्रों का कहना था विश्वविद्यालय प्रशासन के कारण हमलोग बीपीएससी परीक्षा में नहीं बैठ पाए डीयू बीएचयू जामिया इस्लामिया में छात्रों का नामांकन रुका हुआ हैं जिसकी चिंता विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं हैं लगभग सभी छात्र संगठन आंदोलन कर चुके हैं बाबजूद कोई निर्णय नहीं निकाला गया जिससे सेकड़ो छात्र आज आक्रोशित होकर नेपाल मुजफ्फरपुर बेगूसराय समस्तीपुर मधुबनी दरभंगा सीतामढ़ी जैसे दूर इलाकों से आकर आर पार् की लड़ाई लड़ने को तैयार थे और विश्वविद्यालय में जम कर हल्ला बोल किया बाद में 5 सदस्यीय टीम के द्वारा कुलपति और कुलसचिव से वार्ता किया गया लेकिन वार्ता असफल रहा इस बीच बारी बारी से संगठन के छात्र नेता भी इस आंदोलन में जुड़ते चले गए और अलग अलग मोर्चा पर डटे छात्रों के समर्थन में आंदोलन पर बैठ गए संगठन के गोपाल चौधरी सुमित माऊबेहटिया अभिषेक कुमार झा अर्जुन कुमार विकाश चौधरी संत कुमार अनीश चौधरी अभिषेक झा दिवाकर मिश्रा आदर्श कुमार गोविन्द कुमार आदि छात्र नेता छात्रों के समर्थन में आंदोलन करते रहे बाद में यूनिवर्सिटी थाना के पहल और आश्वासन पर सभी छात्र 30 दिसंबर तक पार्ट 3 रिजल्ट घोषित करने के आश्वासन पर मान गए छात्रों ने कहा अगर 30 दिसंबर तक पार्ट 3 का रिजल्ट घोषित नहीं होता हैं तो अगली बार हमलोग हजारों छात्रों के साथ विश्वविद्यालय में कूंच करेंगे तब हमें रोकने वाला कोई नहीं होगा इस बीच कुलसचिव मुस्ताक अहमद का वार्ताव छात्रों के साथ सही नहीं रहा वो छात्रों को धमकी दे रहे थे जिसको जहाँ मेरे से भरना हैं भीर सकते हो उनके द्वारा असामाजिक तत्व के लोगों को छात्रों से लड़ाई करने के लिए भेज दिया गया था उनके पाले गुंडा के द्वारा छात्रों को धमकाया भी जा रहा था और उकसाया भी जा रहा था जिसपर एमएसयू के छात्रों के द्वारा बीच बचाव किया जा रहा था एक कुलसचिव के मुँह से ऐसा शब्द शोभा नहीं देता भ्रष्टाचारी लोग विश्वविद्यालय को अपना जागीर समझ लिए हैं लेकिन उनको पता नहीं हैं की ये मिथिला स्टूडेंट यूनियन हैं जो अपने अधिकार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं बाद में कुलसचिव के द्वारा सभी छात्रों को आश्वासन दिया गया की 30 दिसंबर से पूर्व ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाए और जिन छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालय में नामांकन लेना हैं वैसे छात्रों के लिए दूसरे विश्वविद्यालय से 31 दिसंबर तक का समय ले लिया गया हैं हमारी पूरी कोशिश होंगी की छात्रों का रिजल्ट 30 दिसंबर से पूर्व घोषित कर दिया जाएगा पीजी का सत्र को भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा छात्रों ने कहा अगर मांग पूरा नहीं होता तो हमलोग आगे और भी उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूर्णतः जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होंगी
मौके पर गुलफाम रहमानी मोहमद रिज़वान आमना आरिफ पप्पू साह अरुण कुमार अमन पांडेय अजय कुमार अमित कुमार अर्जुन कुमार उज्जवल मिश्रा गौतम झा नारायण मिश्रा राहुल कुमार अभिषेक कुमार झा अंशु कुमारी सूरज कुमार समेत सेकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …