Breaking News

22 दिसम्बर को राज्यव्यापी विश्वविद्यालय बंद, मिथिला विश्वविद्यालय बंद को लेकर चला जनसम्पर्क अभियान

 

स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों का परीक्षा परिणाम अभिलम्ब घोषित करे विश्वविद्यालय प्रशासन-आइसा

उच्च शिक्षा बर्बादी के जिम्मेदार,राज्यपाल व नीतीश सरकार-आइसा

भ्रष्टाचार के दलदल में विश्वविद्यालय,बचाने के लिए जनसंघर्ष जरूरी-राजू कर्ण

22 दिसम्बर को राज्यव्यापी विश्वविद्यालय बंद, मिथिला विश्वविद्यालय बंद को लेकर चला जनसम्पर्क अभियान।

दरभंगा उच्च शिक्षा के जिम्मेदार, राजभवन व नीतीश सरकार ,विश्वविद्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार,स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी करने सहित कुलपति व कुलसचिव की नियुक्ति में हुई अनियमितता के खिलाफ आइसा का राज्यव्यापी विश्वविद्यालय बंद 22 दिसम्बर 2021 को सम्पूर्ण बिहार के विश्वविद्यालयों को बंद कराया जाएगा।बंद को सफल करने के लिए आज आइसा के राज्य सह सचिव राजू कर्ण के नेतृत्व में आइसा जिला उपाध्यक्ष राहुल राज व गोलू सिंह ने स्नातकोत्तर विभागों में छात्रों के बीच जनसंपर्क चलाया और पर्चा का वितरण किया।जनसम्पर्क के मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए राजू कर्ण ने कहा की विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार के दलदल में फस गया इसे बचाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि स्नातक व स्नातकोत्तर का परीक्षा परिणाम नही घोषित होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है हजारो छात्रों के आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे विश्वविद्यालय में नामांकन से वंचित हो रहे है।इसलिए बन्द को सफल करने के लिए आंदोलन में शामिल हो।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …