Breaking News

कुलानंद वैदिक स्मृति-उत्सव का आयोजन अखिलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता मे शंभु अगेही स्मूति पुस्तकालय, शुभंकरपुर, दरभंगा मे किया गया।

हिन्दी समाहार मंच, दरभंगा की ओर से स्वतंत्रता सेनानी कुलानंद वैदिक की जयन्ती सह पुण्यतिथि के अवसर पर कुलानंद वैदिक स्मृति-उत्सव का आयोजन अखिलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता मे शंभु अगेही स्मूति पुस्तकालय, शुभंकरपुर, दरभंगा मे किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि ” वैदिक जी का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका था। मुख्य वक्ता आशुतोष मिश्र ने कहा कि वे प्रखर समाजवादी थे।कुलानंद वैदिक जी हाजिर जबाबी थे। 1942 के आंदोलन में दरभंगा के महानायक वैदिक जी ही थे। केवल देश को ही आजाद करना नहीं था बल्कि देश के लोगो को एकसूत्र मे बांधने का स्तुत्य प्रयास अपने गुरुवर स्वतंत्रता सेनानी कमलेश्वरो चरण सिन्हा के मार्गदर्शन मे किया करते थे। वैदिक जी के पुत्र कमल नारायण झा “वैदिक “ने अपने बाबू जी को श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए कहा कि-बाबू जी कहा करते थे कि जो जेल यात्रा किये वह लाभार्थी हुए लेकिन अनगिनत वैसे लोग थे जो भावना से राष्ट्रीय यज्ञ मे सम्मलित थे। वैसे लोगो का नाम भी स्वतंत्रता सेनानियो की सूची मे दर्ज नही हो पाया जिसका दुख हमे है। रमण कुमार झा ने कहा कि वे सच्चे क्रान्ति कारी थे।इस अवसर पर चंद्रमोहन पोद्दार, सुनील कुमार वैद्य, नंदु ठाकुर अमिताभ कुमार सिंहा आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन सचिव अमिताभ कुमार सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार नंदु ठाकुर ने किया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …