भ्रष्ट कुलपति का भी शीघ्र हो गिरफ्तारी : अभाविप

अभाविप के मिश्र टोला स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता की प्रेस को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री पूजा कश्यप ने बताया कि
मगध विश्वविद्यालय में विभिन्न घोटालों के आरोपी रजिस्ट्रार,प्रॉक्टर सहित अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी को विद्यार्थी परिषद स्वागत करती है। अभाविप भ्रष्ट कुलपति को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग करती है । विदित हो कि इस मामले को सबसे पहले परिषद ने ही प्रकाश में लाया था।मगध विश्वविद्यालय के इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध परिषद् द्वारा उच्च न्यायालय में एक पी आई एल दायर किया गया था। उच्च न्यायालय के निर्देश पर ही निगरानी द्वारा वहां के कुलपति के गोरखपुर स्थित ठिकाने छापेमारी कर करोड़ों रुपए की बरामदगी की गई थी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राहुल सिंह एवं सूरज ठाकुर ने इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी पर हर्ष व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के भ्रष्ट कुलपति को नहीं हटाया जाना व गिरफ्तार नही करना दुर्भाग्यपूर्ण है । विद्यार्थी परिषद् भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमेशा शंखनाद करती रही है। परिषद् की पुरानी मांगों को दोहराते हुए बताया की मिथिला विश्वविधालय सहित बिहार के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की वित्तिय अनियमियता की जांच अविलंब किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए एवं दोषियों पर कठोर कारवाई किया जाए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal