
उच्च शिक्षा की बर्बादी के जिम्मेदार-राजभवन और नीतीश कुमार!
स्नातक व स्नातकोत्तर का परीक्षा परिणाम घोषित करो व स्थगित परीक्षाओं की तिथि अभिलम्ब जारी करो।
भ्रष्टाचार एवं घोटालों में संलिप्त कुलाधिपति को केंद्र सरकार अभिलम्ब बर्खास्त करें और विश्वविद्यालयों में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करावे।
दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों के छात्रों की ऑनलाइन मीटिंग गूगल मीट के माध्यम से संदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी नही होने व स्थगित हुए परीक्षा की तिथि घोषित नही होने से छात्रों को हो रही परेशानी को लेकर छात्रों ने चिंता जाहिर किया और इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कल आइसा के द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय बंद में सैकड़ों की संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया।मीटिंग में संदीप कुमार चौधरी, केशव कुमार चौधरी,अविनाश कुमार, प्रदीप कुमार, सुजीत कुमार, विक्की मिश्रा,डॉली कुमारी,नेहा कुमारी,सुफियान आज़म,विशाल चौधरी,अजय कुमार, कुमार संजीव,निशांत कुमार,शंकर कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्रा शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal