Breaking News

 चन्द्रधारी मिथिला महाविद्यालय, दरभंगा में मिथिला रोहण युवा महोत्सव– 2021 का प्रारम्भ हुआ 

चन्द्रधारी मिथिला महाविद्यालय, दरभंगा में मिथिला रोहण युवा महोत्सव– 2021 का प्रारम्भ हुआ  उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महाविधालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने की  इस समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविधालय के वित्त परामर्शी श्री कैलाश राम एवं विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ मुस्ताक अहमद थे। इसके अलावे खेल पदाधिकारी सह कुलानुशासक डॉ अजय नाथ झा, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो० अशोक कुमार मेहता , सीसीडीसी डॉ महेश प्रसाद सिन्हा, नाट्य संगीत की संकायध्य्क्ष प्रो० लावण्य कीर्ति सिंह काव्या, प्रो० पुष्पम नारायणभी उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि उपस्थित थी
इस समारोह के आयोजन सचिव सह विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र विभाग डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि खेल बच्चों में समन्वय व परस्पर सहयोग की भावना बढाता है अतः पढ़ाई के साथ साथ मानसिक स्वास्थ के लिये खेल आवश्यक है।
मुख्य अतिथि श्री कैलाश राम ने अपने उद्गार में कहा एक स्वास्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिस्क का वास होता है अतएव शरीर को स्वस्थ रखने के लिये खेल नितान्त आवश्यक है │ विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ मुस्ताक अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत की विशेषता इसकी सांस्कृतिक एकता में है।

यहाँ की अनेक भाषाएँ, बोलियाँ, रहन-सहन, भेष-भूषा भले ही अलग अलग है पर सब मिलकर भारतीय संस्कृति की अक्षुणणता को प्रकट करती है।
दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो० अशोक कुमार मेहता ने कहा की आज के व्यस्तम जीवन में लोग हँसना भूल गए है फलस्वरूप आज बिभिन्न लाफिंग चैनल खूब फल फूल रहा है। नृत्य एवं संगीत मनोरंजन के अन्य्तम साधन है और इस कला का प्रदर्शन हमें तीन दिनों तक देखने को मिलेगा।
इसके अलावे समारोह को प्रो० लावण्य कीर्ति सिंह काव्या, खेल पदाधिकारी सह कुलानुशासक डॉ अजय नाथ झा, महाविद्यालय के बर्सर डॉ अशोक कुमार झा आदि ने भी संबोधित किया।
अपने अध्यक्षयी भाषण में प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने सभी छात्र-छात्राओं से अनुशासित रहकर भाग लेने एवं उनकी सफलता की कामना की
आज ग्रुप सॉंग, ग्रुप सॉंग भारतीय, मूक नाटक, क्ले मॉडलिंग एवं मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के बर्सर डॉ अशोक कुमार झा ने किया एवं मंच का सफल संचालन डॉ खालिद अनवर एवं डॉ नेहा वर्मा ने संयुक्त रूप से किया.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …