वित्त परामर्शी ने की मिथिलारोहण उत्सव की शुरुआत
– मिथिलारोहण उत्सव में युवाओं को हुनर दिखाने का मिलेगा मौका

21 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मिथिलारोहण उत्सव में लिया है हिस्सा
दरभंगा। सीएम साइंस कालेज में मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी कैलाश राम ने मिथिलारोहण उत्सव की शुरुआत की। मिथिलारोहण उत्सव में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। मुझे ये बात जानकर खुशी हुई कि इस उत्सव में मिथिला विवि के 21 महाविद्यालयों को छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। पढ़ाई के साथ इस तरह के आयोजन से युवाओं का सर्वागीण विकास होता है। इस तरह के आयोजन करने के लिए मैं मिथिला विवि के खेल पदाधिकारी प्रो. अजयनाथ झा, सीएम साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रेम कुमार प्रसाद व आयोजन समिति के सचिव प्रो. दिलीप कुमार चौधरी को बधाई देता हूं। मिथिलारोहण उत्सव में बच्चों को संबोधित करते ललित नारायण मिथिला विवि के कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन का अपना एक इतिहास है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि सीएम साइंस कॉलेज इस तरह की प्रतियोगिताओँ का आयोजन करके परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अगर, पढ़ाई के साथ खेलकूद का आयोजन होता है तो बच्चों में प्रतियोगिता का भावना जागृत होता है। इससे बच्चे जीवन में काफी सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसा देखा गया है कि पढ़ाई के साथ जो बच्चे खेलकूद कार्यक्रम में भाग लेते हैं वे बच्चों की सफलता प्रतिशत काफी आगे होती है। मिथिला विवि के खेल पदाधिकारी प्रो. अजयनाथ झा ने कहा कि पहले अभिभावक खेलकूद को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। लेकिन, अब बच्चों के साथ अभिभावक भी खेलकूद में काफी रुचि लेने लगे हैं। क्योंकि, आजकल खेलकूद में भी बच्चों की करियर के लिए अपार संभावनाएं हैं। इसलिए आजकल इस तरह के आयोजन की संख्या काफी बढ़ने लगी है। साथ ही यूजीसी की ओर से भी खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास की जा रही है। इसके अलावा दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. अशोक कुमार मेहता ने भी बच्चों को संबोधित किया। इससे पहले सीएम साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रेम कुमार प्रसाद और मिथिलारोहण आयोजन समिति के सचिव प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने अतिथि का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार किया। मंगलवार को मिथिलारोहण कार्यक्रम में भारतीय ग्रुप संगीत, माइम, क्विज प्रतियोगिता, मॉडलिंग और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 21 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें चयनित छात्र-छात्राओं के बीच 22 दिसंबर को प्रतियोगिता कराने के बाद प्रथम व द्वितीय आने वाले छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। मिथिलारहोण उत्सव 24 दिसंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सीएम साइंस महाविधालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार प्रसाद ने की। मिथिलारोहण उत्सव में सीसीडीसी डॉ. महेश प्रसाद सिन्हा, नाट्य संगीत की संकायध्य्क्ष प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या, प्रो. पुष्पम नारायण व अन्य शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal