Breaking News

शहर के वार्ड नंबर 12 कादीराबाद नाका नंबर 2 अलुआ पोखर के पास बिजली का पोल झुका

दरभंगा शहर के वार्ड नंबर 12 कादीराबाद नाका नंबर 2 अलुआ पोखर के पास बिजली विभाग की लापरवाही कहें या तो बिजली विभाग के जो भी ठेकेदार हैं। उनकी लापरवाही कहे बिजली के पोल को सही से नहीं गाड़ने के कारण बिजली का पोल रोड की ओर टग सा गया है। और कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। क्योंकि हवा का हल्का भी झोंका चलता है। तो पोल हिलने लगता है और इस पोल के ऊपर 11000 वोल्ट की तार भी देखने को मिल रही है। हाल ही फिलहाल में एक मिनी ट्रक सड़क किनारे से गुजर रही थी जो कि उस पोल से जाकर सट गई। और वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को आगे पीछे करके वहां से हटाया गया। वहीं वार्ड नंबर 12 के पार्षद उपेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर इस तरह की घटना अगर कभी घटती है तो इसके जिम्मेदार बिजली विभाग होंगे क्योंकि बिजली विभाग को इस तरह की लापरवाही का ध्यान देना चाहिए ना कि कोई बड़ी घटना घटने का इंतजार करना चाहिए। पार्षद ने कहा कि हम बिजली विभाग से मांग करते हैं कि त्वरित कार्रवाई करके इस तरह के पोल को संज्ञान में लें और इसे ठीक करें नहीं तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …