Breaking News

स्नातक-स्नातकोत्तर-wit का परीक्षा परिणाम अविलंब घोषित करे विश्वविद्यालय-आइसा

कुलपति व कुलसचिव की बर्खास्तगी की माँग को लेकर राज्यव्यापी विश्वविद्यालय बंद-मिथिला विश्वविद्यालय को कराया गया सम्पूर्ण बंद-आइसा

स्नातक-स्नातकोत्तर-wit का परीक्षा परिणाम अविलंब घोषित करे विश्वविद्यालय-आइसा

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का संरक्षक कुलाधिपति को अभिलम्ब बर्खास्त करे केंद्र सरकार

दरभंगा उच्च शिक्षा के बर्बादी के जिम्मेदार-राजभवन और नीतीश सरकार के नारों के साथ राज्यव्यापी विश्वविद्यालय बन्द के तहत ललित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को बंद करवाया गया।बंद में दरभंगा,समस्तीपुर, बेगूसराय और मधुबनी के सैकड़ो छात्र सी एम लॉ कॉलेज से जुलूस से सकल में डेनवी रोड,विश्वविद्यालय थाना,श्याम मंदिर,सेंट्रल लाइब्रेरी होते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुँचा जिसका नेतृत्व आइसा राज्य सह सचिव राजू कर्ण, मनीषा कुमारी, प्रीति कुमारी,लोकेश राज,चंदन आज़ाद,ओणम सिंह,अजय कुमार,फरहान ने किया।विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित सभी कार्यालय को बारी बारी से कर्मचारियों को बाहर निकाल कर बंद कराया गया।उसके बाद कार्यक्रम को सभा मे तब्दील कर दिया।सभा की अध्यक्षता आइसा राज्य उपाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय संयोजक सुनील कुमार ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए इनौस के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा भ्रष्ट कुलपति व कुलसचिव ने विश्वविद्यालय को लूट का अड्डा बना दिया है।स्नात्तक, स्नातकोत्तर व wit के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम नही निकलने से हजारों छात्र का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सी एम लॉ कॉलेज में नामांकन बंद है वहा के संविदा शिक्षकों को वेतन नही दिया जा रहा है और इन सबके पीछे विधि पदाधिकारी का हाथ है जिसको कुलपति का संरक्षण प्राप्त है।कुलसचिव के बदले के भाव किया जा रहा कार्य महाविद्यालय से विश्वविद्यालय तक शेक्षणिक व प्रशासनिक आराजकता बढ़ा दिया है।आने वाले समय मे कुलपति व कुलसचिव को कार्यालय में आने नही दिया जाएगा।

संबोधित करते हुए आइसा राज्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज में अपने चहेते को प्रभारी प्रधानाचार्य बना कर महाविद्यालय को बर्बाद कर दिया गया है।स्पॉट नामांकन में धांधली कर जेनुन छात्रों को नामांकन से वंचित कर दिया गया है।वित्तिय अनियामितिता को चरम पर है अबिलम्ब ऐसे प्रभारी प्रधानाचार्य को पद मुक्त किया जाय।

आइसा राज्य सह सचिव मनीषा व राज्य उपाध्यक्ष प्रीति ने कहा कि छात्राओ से सरकार के आदेश के वाबजूद फीस ली जा रही है।सम्बद्ध महाविद्यालय के छात्राओ को कन्या उत्थान योजना का लाभ विश्वविद्यालय के द्वारा नही दिए जाने की साजिश रची जा रही है।

राज्य सह सचिव अजय कुमार ने कहा कि जी डी कॉलेज जो बेगूसराय का सबसे बड़ा महाविद्यालय है उसमें भूगोल की पढ़ाई अभी तक नही हो रही है।छात्रावास जर्जर अवस्था मे है।महिला कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की पढ़ाई नही होने से छात्राओ को अपनी पढ़ाई बीच मे ही छोड़नी पर रही है।जिसपर विश्वविद्यालय प्रसाशन का कोई ध्यान नही है बस लूट में लगा हुआ है।

राज्य सह सचिव राजू कर्ण व महानगर सचिव चंदन आज़ाद ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने समर्थन में निकलने वाले प्रदर्शन को अपने कार्यालय में बुलाकर चाय नास्ता कराते है लेकिन छात्रों का जायज माँगो पर होने वाले आंदोलन से पहले विश्वविद्यालय छोड़ कर भाग जाते है जो इनके डरपोक होने का सबूत है।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के ज्वलंत मुद्दे से संबंधित 16 सूत्री मांग पत्र सौपा गया।

कार्यक्रम को wit की छात्रा काजल,साधना,कृति,पूजा,प्रिया,वजाहिद तबसुम,रौशन यादव,सब्बा रौशनी,गोलू सिंह,इनौस राज्य उपाध्यक्ष वतन कुमार,दीपक यदुवंशी,मनीष राय,दिलीप यादव,निखिल कुमार, राहुल राज,विशाल मांझी,विवेक मांझी,संतोष रजक,जगदम्बा,केशव कुमार चौधरी,सन्नी,तैयबा,सुजीत,प्रदीप,सूरज,अंकित,रोहित, ससिकान्त,नीतीश,संजीव,गोपाल,जयदेव सहित सैकड़ो छात्र-छात्रा शामिल हुए।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …