Breaking News

अपने सपने को पूरा करने के लिए सही रास्ते को चुनें : वेद प्रकाश

अपने सपने को पूरा करने के लिए सही रास्ते को चुनें : वेद प्रकाश

लहेरियासराय के अल्लपट्टी , बैंकर्स कॉलनी अवस्थित एड ब्लेंड शिक्षण संस्थान में ‘ सफलता हमारा परिचय ‘ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । मौके पर संस्थान की निदेशक रागिनी कुमारी , शिवांग कुमार , मनीषा झा एवं संस्थान के बच्चों ने पूर्व आईआईटीयन एवं वर्तमान में टाटा स्टील में प्रमुख पद पर कार्यरत वेद प्रकाश को बुके देकर स्वागत किया ।
बच्चों को संबोधित करते हुए इंजीनियर वेद प्रकाश ने छात्रों को उनके सपनों को पहचानने एवं उनको लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी । उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस विषय में आप अच्छा कर सकते हैं उन विषयों को लेकर आगे बढ़े । उन्होंने बिना किसी दवाब में आकर छात्रों को विषयों को चुनने की सलाह दी जिससे वो अपने विषय में भविष्य में आसानी से आगे बढ़ सकते हैं । मौके पर संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार चौधरी ने छात्रों को हमेशा सकरात्मक रहने की सलाह दी । गणित के शिक्षक विद्या सागर कुमार ने छात्रों को जीवन के बाधाओं को पार कर आगे बढ़ते रहने की सलाह दी । मौके पर जया कुमारी , उज्ज्वल कुमार , अजाम , आनंद कुमार , साक्षी कुमारी , स्वस्तिका , जान्हवी कुमारी , स्मृति सहित दर्जनों छात्र छात्रायें मौजूद रहें ।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …