विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिली मिथिला रत्न सम्मानोपाधि

श्री अयोध्या धाम में आयोजित 19 वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में बुधवार को भव्य संत समागम की अद्भुत जुटान के बीच संत परंपरा के तहत मिथिला एवं अयोध्या के बीच सांस्कृतिक सेतु का निर्माण करने वाले करीब पांच दर्जन से अधिक संतों एवं भाषा, संस्कृति, पत्रकारिता आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को मिथिला रत्न सम्मानोपाधि से सम्मानित किया गया. मौके पर संस्कृत भाषा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशि नाथ झा को, मिथिला एवं मैथिली के विकास में अहर्निश योगदान देने वाले बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्र को, मैथिली साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ रंगनाथ दिवाकर, डॉ अशोक कुमार मेहता एवं डॉ फूलो पासवान, संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए योगेंद्र शर्मा, संस्कृत साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा चंद्र भूषण झा, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो चन्द्र शेखर झा बूढ़ा भाई, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रवीण कुमार झा, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ एमके शुक्ला, संगीत एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ ममता ठाकुर, माधव राय, अरविंद झा, कृष्ण कुमार ठाकुर, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन के लिए पं विनोद कुमार झा व प्रो विजय कांत झा को मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. नेपाली साहित्य के लिए भगवान झा, हिंदी साहित्य के लिए जनार्दन उपाध्याय, संस्कृत साहित्य के लिए विंदेश्वरी प्रसाद ब्रह्मचारी सहित मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक झा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, डॉ महानंद ठाकुर, डॉ विजय कुमार मिश्र, प्राचीन इतिहास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो अयोध्या नाथ झा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सीताराम झा आदि को मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal