Breaking News

पार्ट 3 रिजल्ट ख़राब रिजल्ट के खिलाफ MSU करेगा आंदोलन

पार्ट 3 रिजल्ट ख़राब रिजल्ट के खिलाफ एमएसयू करेगा आंदोलन
परीक्षा नियंत्रक को 20 कॉपी निकालने के लिए सौंपा ज्ञापन
सभी छात्रों को पास करने की मांग

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अमन सक्सेना व गोविन्द कुमार के नेतृत्व में सेकड़ो छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को छात्रों का रिजल्ट पास करने को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा एक बार फिर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कम नंबर दिया गया और हजारों छात्रों का रिजल्ट फ़ैल कर दिया गया हैं उन्होंने कहा मिथिला विश्वविद्यालय का एक भी कॉलेज डिग्री देने योग्य नहीं हैं सभी कॉलेज सिर्फ डिग्री बांटने का काम करता हैं जैसे तैसे छात्र पढ़ाई कर परीक्षा में शामिल होते हैं और उनका रिजल्ट विश्वविद्यालय के द्वारा फ़ैल कर दिया जाता हैं जब छात्रों को शिक्षा मिलेगा ही नहीं तो छात्र कॉपी में कैसे लिखेंगे हम कहते हैं आप शिक्षा दीजिये फिर 70% छात्रों को फ़ैल कर दीजिये हम आंदोलन करने नहीं आएंगे लेकिन बिना शिक्षा दिए छात्रों को फ़ैल करना ये अधिकार मिथिला विश्वविद्यालय को नहीं हैं इसी के विरुद्ध हमलोग आवाज़ उठाने आए और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं की कोविड 19 के कारण सभी छात्रों को पास कर दिया जाए जिसपर परीक्षा नियंत्रक आनंद मोहन मिश्रा से वार्ता किया गया उन्होंने कहा छात्र अपना आवेदन विश्वविद्यालय को सौंपे वैसे छात्रों का कॉपी पुनः जांच किया जाएगा और देखा जाएगा की छात्रों को नंबर ही कम दिया गया हैं या किसी गलती के कारण छात्रों को नंबर कम दिया गया हैं जिसके बाद लगभग 20 संख्या में छात्रों ने अपना कॉपी जांच करवाने की मांग की हैं पार्ट 3 रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के खिलाफ छात्र 11 बजे से ही विश्वविद्यालय में जुटना शुरू हो गए थे जिनको मिथिला स्टूडेंट यूनियन का साथ मिला और सभी छात्रों तथा छात्र नेताओं ने 10 दिनों के बाद विश्वविद्यालय में उग्र आंदोलन करने का निर्णय किया हैं तत्काल परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंप 20 छात्रों के कॉपी जांच करने के अलावा सभी छात्रों को पास करने का मांग किया हैं इससे एक दिन पूर्व संगठन ने प्रेस रिलीज जारी कर विश्वविद्यालय पर स्क्रूटिनी में धांधली की बात कही थी और आरोप लगाया था की विश्वविद्यालय जान कर छात्रों कम नंबर देता हैं और फ़ैल करता हैं ताकि छात्र 150 प्रत्येक कॉपी अनुसार अपना रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए दे जिस रिजल्ट का फायदा विश्वविद्यालय इतिहास में 2-4 छात्रों को छोड़ किसी को नहीं हुआ लाखों रुपया का वसूली छात्रों से किया जाता हैं और प्राइवेट एजेंसी से मिलकर पैसे की उगाही की जाती हैं जिसके कारण छात्रों कम नंबर और फ़ैल कर दिया जाता हैं इस बार लड़ाई बहुत बड़ी होने वाली हैं सेकड़ो हजारों की संख्या में 10 दिनों के बाद विश्वविद्यालय में कूंच करेंगे और जोरदार तरीके से इस व्यस्था के खिलाफ आंदोलन करेंगे जिसकी तैयारी सभी छात्रों ने करना शुरू कर दिया हैं छात्र 3 से 4 दिनों तक विश्वविद्यालय में आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं और 10 दिनों का अल्टीमेटम विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से सौंप दिया गया हैं परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया हैं सभी छात्रों के साथ न्याय किया जाएगा
मौके पर एमएसयू के विकाश चौधरी विकास मैथिल आशीष रंजन जगमोहन कुमार सिंह विष्णु ठाकुर अंशु कुमार विपुल कुमार विशाल कुमार माधव कुमार चौधरी आर्यन कुमार मिश्रा सरोज कुमार यादव धीरज ठाकुर प्रकाश कुमार अनुज कुमार मिश्रा केशव कुमार अंकुश कुमार रुमन कुमार पवन कुमार कृष्णा कुमार सहनी विजय यादव अजीत कुमार कुंदन शिवा सौरव अजय सूरज पवन अनुज प्रकाश पप्पू विकेश सुजीत शंकर राहुल दीपेश मोहित राजेश दिनकर दीपेश कुमार धनुज अभिषेक सरोज कुमार आदि छात्र शामिल रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …