Breaking News

ललित बाबू के सपने को साकार करेगा मिथिला स्टूडेंट यूनियन 

ललित बाबू के सपने को साकार करेगा मिथिला स्टूडेंट यूनियन

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल के अगुवाई में ललित नारायण मिश्रा जी के पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया अनूप मैथिल ने कहा ललित बाबू के सपने को मिथिला स्टूडेंट यूनियन ही साकार कर सकता हैं आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश कर चुनाव में जीत हासिल कर उनके सपनो को साकार करने का काम करेंगे संस्थापक सदस्य अनूप

मैथिल ने कहा ललित बाबू भले ही देश के नेता नहीं हो लेकिन वो मिथिला क्षेत्र के एक प्रभावशाली और कद्दावर नेता थे जिनके रेल मंत्री रहते हुए दरभंगा मधुबनी सहरसा सुपौल मधेपुरा जैसे अविकसित क्षेत्र में रेलवे का सपना पूरा हुआ था अगर उनकी हत्या नहीं होता तो वो देश के प्रधानमंत्री होते जितना उन्होंने इस क्षेत्र के लिए काम किया था और जितनी योजना उनके द्वारा इस क्षेत्र को दिया गया था जिसे नेता आज तक पूरा नहीं कर पाए रेलवे का दोहरीकरण हो या बड़ी लाइन सभी योजना उनका ही दिया गया हैं लेकिन देश ऐसे नेता को भूल चूका हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन उनके सपनो को जरूर पूरा करेगा और विकसित मिथिला के सपना को साकार करेगा मौके पर मौजूद छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा दर्जनों के तादाद में छात्रों ने ललित बाबू के प्रतिमा के ऊपर माल्यापर्ण कर ललित बाबू अमर रहे का नारा लगाया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया मिथिला विश्वविद्यालय के आगे बने ललित बाबू के प्रतिमा के ऊपर छात्र संगठन मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा ललित बाबू का पुण्यतिथि मनाया गया और उनके आदर्शो पर चलने की बात कही गयी इस मौके पर विकाश चौधरी गोविन्द कुमार विकाश मैथिल माधव कुमार अभिषेक कुमार झा अनुज कुमार आशीष रंजन जगमोहन कुमार आदि छात्र शामिल रहे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …