शुभंकरपुर उपडाकघर में उपडाकपाल विजय कुमार महतो के अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शुभंकरपुर उपडाकघर के डाक सेवक एवं पूर्व सहायक प्रमंडलीय मंत्री
अमर नाथ यादव 65 साल की आयु में सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीण डाक सेवको ने पाग,चादर गीता, छड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा कि इनके द्वारा किए गए 42 वर्षो से अधिक के कार्य को एवं संगठन में सक्रिय भूमिका निभाया । जिसके लिए जीडीएस कर्मियों ने भी सराहना की।। मौके पर सहायक प्रमंडलीय मंत्री मिथिलेश यादव, अगम प्रसाद कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मोहन झा, ,शैलो देवी, मोo फिरदौस शमसी, अजय कुमार साह आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal