Breaking News

बिना मास्क के पाए जाने पर लगेगा जुर्माना

आज से चलेगा सघन मास्क चेकिंग अभियान
बिना मास्क के पाए जाने पर लगेगा जुर्माना

दरभंगा कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी,दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी कर जिले में 6 जनवरी से सभी प्रमुख चौक चौराहों व तिपहिया और चारपहिया वाहनों में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है
दरभंगा नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी,दरभंगा एवं सभी थानाध्यक्षों को 6 जनवरी से नियमित रूप से दरभंगा जिला के प्रमुख चौक चौराहों, ऑटो रिक्शा, बस एवं निजी वाहनों में मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। बिना मास्क के पाए जाने पर जुर्माना अधिरोपित करने तथा वैसे प्रतिष्ठान जहां बिना मास्क के कर्मचारी या ग्राहक पाए जाते हैं, उसे अस्थाई रूप से सील करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन, दरभंगा को दरभंगा एयरपोर्ट, दरभंगा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में नियमित रूप से कोरोना टेस्टिंग करवाने के साथ साथ सभी प्रखंडों में कोविड-19 की जाँच बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
उन्होंने जिलेवासियों से कोरोना वायरस की तीसरी लहर (ओमिक्रोन) से बचने के लिए कोविड-19 के लिए सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल यथा सार्वजनिक स्थलों पर अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना, सामाजिक दूरी का अनुपालन करना बार-बार हाथ धोना इत्यादि का अनुपालन करने की अपील की है।
वहीं सभी कार्यालयों के सभी कर्मियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …