Breaking News

किशनपुर गांव में सी. पी.सी का हुआ गठन

किशनपुर गांव में सी. पी.सी का हुआ गठन

सीतामढ़ी  जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वाधान में बाल संरक्षण समिति ( सी. पी.सी)का गठन बथनाहा प्रखंड के किशनपुर गांव में वार्ड स्तर पर वार्ड सदस्य सह बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष के अध्यक्षता में किया गया। बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर ईस गांव के तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त अन्य राज्यों से करवाया गया था अब गांव का कोई भी बच्चा बाल मजदूरी का शिकार ना हो इस उद्देश्य से बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। बाल संरक्षण समिति बाल विवाह, बाल श्रम , बाल व्यापार ,

बगैर किसी परिजन के साथ बच्चों का गांव से पलायन को रोकने हेतु सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने एवं स्थानीय पुलिस थाना को जानकारी देना के साथ-साथ गांव के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा हेतु कार्य करेगी। साथ ही बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, लड़कियों के साथ भेदभाव परिवार एवं की स्कूल में शारीरिक दंड / प्रताड़ना आदि को रोकना। विषम परिस्थिति में रह रहे बच्चों को परवरिश योजना अंतर्गत जोड़ना एवं बाल शोषण के रोकथाम के लिए रणनीति तैयार कर विधि सम्मत कार्य करेगी , ताकि बाल शोषण मुक्त गांव की परिकल्पना साकार हो सके । समिति के गठन में वार्ड सदस्य सुनील कुमार पासवान , दिनेश कुमार, चुन्नू कुमार, मंजू देवी, पंच श्री राम साह, राम स्वार्थ ठाकुर एवं सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …