कंपाउंडर एसोसिएशन की बैठक स्थानीय सूरज रेस्ट हाउस में संपन्न हुई

प्राइवेट स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संघ की एक बैठक स्थानीय सूर्य रेस्ट हाउस बेता चौक ,में की गई जिसमें 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के उपलक्ष में की जाने वाले कार्यक्रम को कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप झंडोत्तोलन एवं सेमिनार का आयोजन करने पर विचार विमर्श हुआ विचार विमर्श में कोरोना महामारी से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाना लोगों को सामाजिक दूरी एवं हाथ बार-बार धोने एवं मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने के लिए अभियान चलाने की बात सचिव नवोद कुमार सिंह ने रखी वही अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव ने निशुल्क मास्क वितरण मेडिकल चौराहा हॉस्पिटल रोड एवं भीड़-भाड़ इलाके में अगले कुछ दिनों में शुरू करने की बात कही आज के बैठक में विजय कुमार , ललित यादव , देवनंदन , शंकर , दिलीप मिश्रा , वरुण , अरुण , गंगा, राजू एवं सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal