एमएसयू के समर्थन में चल रहे भूख हड़ताल के आगे झुका विश्वविद्यालय प्रशासन

पार्ट -3 रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्र बैठे थे आमरण भूख हड़ताल पर
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के केएस कॉलेज के छात्र नेता अनीश चौधरी और मारवाड़ी कॉलेज के छात्र नेता अनीश चौधरी के अगुवाई में पार्ट 3 रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के खिलाफ मंगलवार से शुरू आमरण भूख हड़ताल बुधवार को शाम 6 बजे के करीब परीक्षा नियंत्रक आनंद मोहन मिश्रा के आश्वासन पर समाप्त किया गया परीक्षा नियंत्रक

आनंद मोहन मिश्रा प्रॉक्टर अजय नाथ झा डीएसडब्लू विजय कुमार यादव ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र डिक्सन कुमार,विष्णु हरी ठाकुर और गुरु शरण को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त किया इस बाबत एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा हैं की विश्वविद्यालय प्रशासन सभी मांगो पर सकारात्मक पहल करने के दिशा में काम करने का आश्वासन दिया हैं आंदोलन के पहले दिन तक विश्वविद्यालय प्रसासन के द्वारा 10 नंबर तक ग्रेस देने पर सहमति दिखा रहे थे लेकिन भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने स्पष्ट कहा था कोरोना को देखते हुए सभी छात्रों को पास किया जाए रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के कॉपी का फिर से मूल्यांकन किया जाए साथी ही स्क्रूटिनी के नाम पर अवैध वसूली को पूर्णतः बंद किया जाए जब तक सभी मांग पूरा नहीं हो जाता हमारा का आमरण भूख हड़ताल जारी रहेगा मंगलवार को देर शाम परीक्षा नियंत्रक ने आंदोलनकारी छात्रों से वार्ता किया और कहा इसके लिए 5 सदस्यीय कमिटी का गठन कर लिया गया हैं कोरोना को देखते हुए सभी छात्रों को पास किया जाए इस पर कुलपति और कुलसचिव ने भी अपनी सहमति जताई हैं स्क्रूटिनी सिस्टम के लिए राज भवन को लेटर लिखा जाएगा छात्रों से 21 जनवरी तक का समय परीक्षा नियंत्रक ने लिया हैं कहा सभी छात्रों के साथ न्याय किया जाएगा जिसके बाद आंदोलन को समाप्त किया गया एमएसयू के छात्र नेता दिवाकर मिश्रा ने कहा हम आशावादी प्रविर्ती के लोग हैं विश्वविद्यालय प्रशासन को 21 जनवरी तक का समय हमलोग देंगे अभी हमारा आंदोलन समाप्त नहीं हुआ हैं 21 जनवरी तक आर्ट्स विषय का भी रिजल्ट आ जाएगा अगर विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी बातो से मुकरता हैं तो 21 जनवरी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा छात्र नेता आदित्य मिश्रा व नीरज भारद्वाज ने कहा वैसे छात्र जो अपने पार्ट 3 के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पास अपने आवेदन के साथ अंक पत्र का फोटो कॉपी जमा कर दे वैसे कॉपी का मूल्यांकन फिर से किया जाएगा और रिजल्ट 1 सप्ताह के अंदर घोषित किया जाएगा यह छात्र आंदोलन की जीत हुई हैं भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की जीत हुई हैं लेकिन जब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं हो जाएगा तब तक हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे धरनास्थल पर रोजाना सेकड़ो छात्रों का आवागमन जारी रहा विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से भूख हड़ताल में शामिल एमएसयू के अर्जुन कुमार,पियूष मैथिल,छात्र रौशन झा,सरोज कुमार,संजय कुमार यादव,अभिषेक कुमार,अफजल हुसैन,प्रकाश कुमार,धीरज कुमार,विजय कुमार, अनुज कुमार मिश्रा,शाहरुख़ खान, ह्रितिक राज,दीपू कुमार,साम्या फैसल,रमण सतीश कुमार कमात, कुंदन अबनीश ठाकुर,पंकज,अंकुश गोपाल,कुलदीप,विशाल,आदर्श,सौरभ झा,मोहित कुमार,सतीश,संजीव कुमार,रंजन,पवन साहनी,पंकज साहनी,अंशु,पिंकेश,सोनू कुमार,रोहित कुमार,नैतिक कुमार,अमित कुमार, अजय आदि छात्रों ने ख़ुशी व्यक्त किया है..
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal