Breaking News

“new darbhanga” कैंपेन की हुई शुरुआत !!अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

“new darbhanga” कैंपेन की हुई शुरुआत ।

मकरसंक्रांति के अवसर पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा वार्ड 40 में अविनाश सहनी के अध्यक्षता कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। जिसकों संबोधित करते पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि नया साल में नया दरभंगा बनाने का हम युवाओं ने संकल्प लिया है कि इस नये साल में दरभंगा शहर को समृद्ध-स्वस्थ्य-स्वच्छ एवं सुंदर दरभंगा बनाना है , और संग में मिथिला स्टूडेंट यूनियन अपना नया पम्प्लेट जारी किया हैं जिसमें
“मिथिला की राजधानी दरभंगा, अब होगा समृद्ध-स्वस्थ्य-स्वच्छ एवं सुंदर। MSU ही दरभंगा को जल जमाव मुक्त कर सकता है।
जाम मुक्त दरभंगा हमरा नारा है। नालंदा, बोधगया जैसे दरभंगा वासी भी शान से कहेंगे आइये हमारा राज कैंपस घूमिये। IT पार्क तारामंडल, AIIMS, ROB पटना में ही नहीं अपितु दरभंगा में भी होगा, हम बनवायेंगे । तालाबो का सौंदर्यीकरण जो दशक के सपना है उसे हम साकार करेंगे। भ्रष्टाचार खत्म होगा- नया दरभंगा का उदय होगा।”

वही गोपाल चौधरी ने कहा कि : वर्तमान दरभंगा की जो हालात है वह नारकीय बन चुका है । इस हालात के जिम्मेदार यहाँ के वर्तमान स्थानीय वार्ड से लेकर विधायक तक जिम्मेदार है । भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यातायात बेपटरी है , जल जमाव घर – घर की कमी है। समय आ चुका है , बदलाव का । भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की , एक बड़े संघर्षशील आंदोलन की तो आगाज हो चुका है । मिथिला स्टूडेंट यूनियन दरभंगा में व्यापक बदलाव हेतु दरभंगा नगर निगम के खिलाफ एक लंबी लड़ाई का संरचनात्मक ढाँचा तैयार रही है ।

इस कार्यक्रम में गोपाल चौधरी, विद्याभूषण रॉय, प्रशुन मैथील, विकास चौधरी और उदय नारायण झा , विनय ठाकुर शामिल हुए।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …