Breaking News

यज्ञेश्वर सिंह के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक !! अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

यज्ञेश्वर सिंह के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक

मझले कुमार के नाम से प्रसिद्ध दरभंगा राज परिवार के अंतिम कुमार यज्ञेश्वर सिंह के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने रविवार को शोक जताया। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने शोक संदेश में उनके निधन को मिथिला-मैथिली के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को मिलनसार स्वभाव का जिंदादिल इंसान बताया। उन्होंने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ पिता की प्रतिमूर्ति बताते कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे.
उनके निधन पर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, प्रो जीवकांत मिश्र, मणिकांत झा, प्रवीण कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, हरिश्चंद्र हरित, डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ महानंद ठाकुर, विद्यापति टाइम्स के विनोद कुमार, दुर्गानंद झा, आशीष चौधरी, पुरूषोत्तम वत्स आदि ने भी शोक व्यक्त किया.

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …