MSU के मनीष पांडेय के नेतृत्व में NEW DARBHANGA अभियान के तहत जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में संस्थापक अनूप मैथिल , उदय नारायण झा , प्रसून मैथिल , अमन सक्सेना , अभिषेक कुमार झा , अर्जुन कुमार उपस्थित थे । जनसंपर्क के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि :वर्तमान दरभंगा की जो हालात है वह नारकीय बन चुका है । इस हालात के जिम्मेदार यहाँ के वर्तमान स्थानीय वार्ड से लेकर विधायक तक जिम्मेदार है । भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यातायात बेपटरी है , जल जमाव घर – घर की कमी है। समय आ चुका है , बदलाव का । भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की , एक बड़े संघर्षशील आंदोलन की तो आगाज हो चुका है । मिथिला स्टूडेंट यूनियन दरभंगा में व्यापक बदलाव हेतु दरभंगा नगर निगम के खिलाफ एक लंबी लड़ाई का संरचनात्मक ढाँचा तैयार रही है ।नगर निगम में भ्रष्टाचार काफी हद तक बढ़ी हुई है । कचरा प्रबंधन से लेकर सफाई व्यवस्था तक भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है । निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर तक इस गिरोह में शामिल है , सभी मिलकर जनता के हक का लूट-खसोट कर रहा है । नारकीय नगर निगम निगम दरभंगा बनाने का श्रेय यहाँ के स्थानीय नेताओं को जाता है । नगर निगम को नरक निगम का दर्जा मिल गया है । व्यवस्था को कुव्यवस्था में परिवर्तित कर दिया गया है । इसबार नगर निगम के चुनाव में इन सबो के खिलाफ जबरदस्त हल्ला बोल होगा और नया दरभंगा के दर्ज पर अमूल-चूक परिवर्तन होगा ।
इस दौरान सैकड़ो लोग इस अभियान से जुड़े एवं यूनियन की सदस्यता लेकर आगामी नगर निगम को सुदृढ़ करने हेतु लड़ाई लड़ने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर किया ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal