Breaking News

गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन- डीएम

गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन- डीएम

कोविड-19 के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिशा- निर्देश जारी

दरभंगा. – सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय बिहार की ओर से कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर 26 जनवरी 2022 (गणतंत्र दिवस) के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। उक्त आदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी राजीव रौशन द्वारा आदेश जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। जारी आदेश के आलोक में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले महानुभाव को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सामाजिक दूरी कायम रखने के संबंध में गृह विभाग के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जवानों की टुकड़ी एवं संख्या का निर्धारण किया गया है तथा बच्चों से संबंधित एन.सी.सी एवं स्काउट को पैरेड में शामिल नहीं किया जाएगा।

थर्मल सक्रीनिंग आवश्यक
गणतंत्र दिवस समारोह में समारोह स्थल पर आगन्तुकों के वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महादलित टोला में स्थानीय पदाधिकारी कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए भाग लेंगे तथा बुजुर्ग महादलित सदस्य के द्वारा ही झंडोत्तोलन किया जाएगा।

संक्रमण मामलों में संभावित वृद्धि पर नियंत्रण के लिये मास्क चेकिंग विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ने प्रकोप को देखते हुए पूरे जिले में सघन मास्क चेकिंग हेतु पूर्व में दरभंगा जिला के सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का शत-प्रतिशत व्यक्तियों के द्वारा उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए तथा प्रत्येक प्रखण्ड मुख्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों/प्रखंड क्षेत्रों में दिनांक 06 जनवरी 2022 से अगले 10 दिनों तक पूरे जिला में मास्क के उपयोग की जाँच करने एवं उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का दंडित करने हेतु सघन अभियान संचालित करने हेतु मास्क इनफोर्समेन्ट सेल का गठन करते हुए सघन चेकिंग अभियान कराने का निर्देश दिया गया था।

अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा अभियान
उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को राज्य स्तर पर सीएमजी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार तत्काल उक्त चेकिंग अभियान को अगले तीन दिनों तक जारी रखने का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्गत आदेश एवं उक्त आदेश आगामी 21 जनवरी प्रभावी रहेगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई को काफी गंभीरता से लिया जाएगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …