सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज के सेवानिवृत्त दरबान दुखन यादव के निधन पर मंगलवार को महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. रसायन विभागाध्यक्ष सह प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने दिवंगत शिक्षाकर्मी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें नेक दिलवाला कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया. शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सभा में डा अभय सिंह, डा अभय कुमार झा, डा गिरींद्र मोहन मिश्रा, डा नेहा वर्मा, डा प्रणव चौधरी, डा सुजीत कुमार झा, डा अजय कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार चौधरी, शिव शंकर झा, प्रवीण कुमार झा, रोहित कुमार झा, लीला कुमारी, सिंदु कुमारी, पवन कुमार ठाकुर, अनुपम कुमार झा, हरेंद्र कुमार झा, राधेश्याम झा, अनुराधा कुमारी, चंद्रकांत चौधरी, चेतकर झा, संतोष कुमार, जरीना खातून आदि उपस्थित हुए.

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …