
मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने दरभंगा एम्स के संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि –
दरभंगा के भाजपा नेता दरभंगा के जनता को कितना मूर्ख समझते हैं ये कल के प्रकरण से समझिए। 2015 में घोषित एम्स 7 सालों तक अटका रहा। दरभंगा एम्स के लिए घोषित 200 एकड़ जमीन लो लैंड है, इसलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को कहा था की इस जमीन की मिट्टीकरण करके दीजिए। कल एम्स के प्रस्तावित साइट पर 6 टेलर मिट्टी गिरा दरभंगा के नेताजी सब एम्स के प्रस्तावित साइट पर फोटो खिंचवाने पहुंच गए। प्रचारित किया की एम्स निर्माण शुरू हो गया, उसके बाद इस दिन को मिथिला के विकास में ऐतिहासिक दिन बताकर जीत सेलिब्रेट करने श्यामा माई मंदिर भी गए। बताइए जबकि सच ये है की एम्स निर्माण शुरू होना छोड़िए, ये तो विधिवत राज्य सरकार का काम भी अभी शुरू नहीं हुआ है। राज्य सरकार कितनी जमीन दे रही है, कहां कहां दे रही है, उसपर पहले से उपस्थित बिल्डिंग का क्या होगा…ये सब भी अभी तय नहीं है। इस सबके बाद मिट्टीकरण में महीनों लगेगा, एक अनुमान के मुताबिक लाखों ट्रेलर मिट्टी लगना है इस मिट्टीकरण के लिए।
मिथिला की जनता को मूर्ख बनाना बंद करो…आप लोग ऐसे ही अलबला के मूर्खता करते रहो, MSU आपके हरेक झूठ को एक्सपोज करती रहेगी।
इस दौरान संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल , विद्या भूषण राय , गोपाल चौधरी , उदय नारायण उपस्थित थे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal