Breaking News

कुलपति ने दिया आश्वाशन , डाक सेवाओं पर दिया जाएगा जोर 

कुलपति, ल ना मि वि दरभंगा , से मिलने पहुँचे पोस्टमॉस्टर जनरल , पूर्वी प्रक्षेत्र , भागलपुर
साझा किये गए डाक उत्पादों की विस्तृत जानकारी
वार्ता रही सफल
कुलपति ने दिया आश्वाशन , डाक सेवाओं पर दिया जाएगा जोर

अदनान अहमद , पोस्टमॉस्टर जनरल , पूर्वी प्रक्षेत्र , भागलपुर ने कुलपति, ल ना मि वि दरभंगा , से मुलाकात कर डाक घर एवं विश्वविद्यालय के बिच संभव आपसी सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर विशेष चर्चा किया ! इस सम्बन्ध में चर्चा करते हुए कुलपति, ल ना मि वि दरभगा ने कहा ही डाक विभाग ही एक ऐसा विभाग है जिसकी पहुँच आज के समय भी देश के हरेक नागरिक तक है और आमजन इसका लाभ भी प्राप्त करते आ रहे हैं ! इस दौरान उपस्थित कुलसचिव ल ना मि वि दरभगा, डा. मुश्ताक अहमद , दरभगा ने जानकारी साझा करते हुए विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की हम आगामी समय में महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ होने वाले बैठक में डाक घर के तरफ से बढ़ाये गए इस विशेष प्रयास को चर्चा में रखेंगे ताकि इसका लाभ हमारे महाविद्यालय स्तर तक पहुँच सके ! चर्चा के दौरान पोस्टमॉस्टर जनरल द्वारा डाक विभाग में उपलब्ध सेवाएँ , संचय स्कीम , जन कल्याणकारी योजनाओं , एवं सरकारी संस्थानों के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया ! विश्वविद्यालय के तरफ से उपस्थित प्रो वाईस चांसलर, श्रीमती प्रो. डॉली सिन्हा के तरफ से विश्वविद्यालय प्रांगन में डाक विभाग के तरफ से अपेक्षित सहयोग की चर्चा करते हुए वृक्षारोपण का प्रस्ताव रखा गया जिसे पोस्टमॉस्टर जनरल द्वारा आगामी समय में करने के सहमती प्रदान की गयी !

उक्त जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद , दरभगा प्रमंडल दरभंगा ने कहा की वार्ता सफल रही तथा निकट भविष्य में दोनों ही विभाग आपसी सहयोग से जिले में एक अभूतपूर्व सेवा का प्रदर्शन करेगी ! मौके पर श्री सुनील कुमार झा , डी ओ (पी एल आई ), एवं श्री रंजित कुमार , प्रमंडलीय सिस्टम एडमिन उपस्थित रहे !

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …