Breaking News

विश्वविद्यालय के लचर व्यवस्था के कारण एक बार फिर लॉ कॉलेज में नामांकन से वंचित रह गए छात्र

विश्वविद्यालय के लचर व्यवस्था के कारण एक बार फिर लॉ कॉलेज में नामांकन से वंचित रह गए छात्र


ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दरभंगा के एक मात्र लॉ कॉलेज में इस साल भी छात्रों को नामांकन से वंचित रहना पड़ सकता है । बार काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा इस वर्ष भी सी एम लॉ कॉलेज में नामांकन के लिए मंजूरी नहीं दी गयी है । हालांकि इस वर्ष से बिहार के कई कॉलेजों में नामांकन पर लगी रोक को हटाया जा सकता है ,लेकिन इस सूची में दरभंगा के सी एम लॉ कॉलेज का नाम नहीं होने से छात्र छात्राओं में काफी नाराजगी है । पूर्व छात्रसंघ परिषद सदस्य राहुल राज ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लचर व्यवस्था का नतीजा है जिसके कारण सी एम लॉ में छात्र इस वर्ष भी नामांकन से वंचित रह जाएंगे । यह कॉलेज पूरे बिहार के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है , इसके बावजूद आज यह दयनीय हालत में है । राहुल ने कहा कि जल्द ही लॉ कॉलेज के मुद्दे पर विभिन्न कॉलेज के छात्रसंघ एवं छात्र संगठनों की बैठक बुला कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा ।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …