नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती पर विद्यार्थी परिषद द्वारा संगोष्ठी सह दरभंगा महानगर इकाई का पुनर्गठन किया गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर सीएम महाविधालय में गोष्टी का आयोजन किया गया।
गोष्टी को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख विनोदानंद झा ने बताया की सुभाषचन्द्र बोस जी से सभी देशवासी को उनके साहस,शौर्य एवं कुशल नेतृत्व से सीखने की आवश्यकता है। नेता जी देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दुनिया का सबसे शक्तिशाली फ़ौज आजाद हिंद फ़ौज की गठन की जो भारत माता को आजाद करने में बहुमूल्य योग्यदान दिए। प्रांत सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा की आज नेता जी के जन्मजयंती को अभाविप द्वारा पूरे देश मे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। विभाग संयोजक सुमित सिंह
ने कहा कि नेताजी की योगदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अद्वितीय रहा है इनके जन्मजयंती को पराक्रम दिवस के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे देश में मनाया जा रहा है तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा यह नारा आजादी के लड़ाई में सबसे निर्णायक था क्योंकि इस नारे के जड़िये सुभाष चन्द्र बोस जी ने सोये हुए देश के जनता को अंग्रेजो के खिलाफ खड़ा किया, पूर्ण स्वराज नेताजी का दूरदर्शी सोच ही रहा है की दुनिया के कई देशों से नेताजी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंकने में कामयाब रहे।
जिला संयोजक उत्सव पराशर ने कहा कि नेताजी आजादी के लड़ाई में युवाओं के प्रेरणाश्रोत बनकर उभरे इसी का नतीजा था कि भारत के युवाओं में भारत की स्वतंत्रता को लेकर राष्ट्रीय भावना जागृत हुआ और देश को आजादी मिली हम युवा पीढ़ी को नेताजी के राष्ट्र के प्रति नजरिये को समाज मे पहुँचाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अभाविप दरभंगा महानगर इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें दरभंगा महानगर अध्यक्ष प्रो. अमृत झा, नगर उपाध्यक्ष प्रो. आदर्श कुमार, प्रो. मनीष कुमार, प्रो. विपुल स्नेही, प्रो जयशंकर, प्रो अंजनी कुमार चौधरी, प्रो अमित सिन्हा।
नगर मंत्री सूरज कुमार
नगर सह मंत्री बिरेंद्र कुमार, अमित शुक्ला, अनिमा सिन्हा, रवि यादव, अमृता कुमारी।
कार्यालय मंत्री प्रिंस चौधरी
कार्यालय सह मंत्री नीतीश झा , शिव सुंदर सिंह, नगर कोषअध्यक्ष अनिल कुमार
जिला एस एफ डी प्रमुख उज्जवल आनंद, जिला एस एफ डी सह प्रमुख आर्यन सिंह, शुभम कुमार झा, नगर एस एफ डी प्रमुख सावन झा साथ ही जिला एस एफ एस प्रमुख राहुल सिंह, जिला एस एफ एस सह प्रमुख नीतीश मिश्र, अबोध कुमार ,नगर एस एफ एस प्रमुख सूर्यकांत सिंह मंगल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख रौशन कुमार, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख श्रेयस दास,नगर सोशल मीडिया प्रमुख अमित वत्सल, नगर एन सी सी प्रमुख गौतम कुमार, नगर एन एस एस प्रमुख अमरजीत कुमार, शोध प्रमुख वागीश कुमार झा ,क्रीडा प्रमुख रितेश कुमार के नाम की घोषणा नगर अध्यक्ष द्वारा की गई।
नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राघव आचार्य, शशिभूषण यादव, प्रियांशु चौधरी, रंजीत कुमार, शशि सोनी, केशव सिंह , राखी शर्मा, अनीश श्रीवास्तव , केशव नारायण मिश्र, शशिकांत सिंह यादव, यश जुमनानी।
विशेष आमंत्रित सदस्य
कौशल झा, आशुतोष गौरव अतुल चौधरी को बनाया गया। विश्व विद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र ने ने सभी नूतन दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी एवं अभाविप को सभी शैक्षणिक संस्थान में अपने कार्यकाल में मजबूत करने को शुभकामना दीये। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष प्रो. आर एन चौरसिया, प्रो शैलेश कुमार झा सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal