विश्वविद्यालय प्रशासन के वादाखिलाफी के खिलाफ एमएसयू का भूख हड़ताल कल से होगा शुरू
प्रेस वार्ता कर दिया जानकारी किया गया कार्यकरणी का विस्तार

मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय इकाई की बैठक विश्वविद्यालय सचिव अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में प्रेस वार्ता सह विश्वविद्यालय कार्यकरणी का पुनर्गठन किया गया जिसमे विश्वविद्यालय के आगामी कार्य योजना पर चर्चा और संगठन विस्तार का कार्य संपन्न किया गया संगठन के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन लगातार विश्वविद्यालय में संघर्षरत है। हमारा लक्ष्य है, की विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालय में टीम मजबूत किया जाए और आगामी दिनों में विश्वविद्यालय में बड़ी आंदोलन का आगाज किया जाए इस नयी टीम से हमलोगो को काफी उम्मीद हैं एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना दिवाकर मिश्रा अभिषेक कुमार झा ने कहा कल से विश्वविद्यालय प्रशासन के वादाखिलाफी के खिलाफ फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा पार्ट 3 रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर एमएसयू भूख हड़ताल पर बैठा हुआ था परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया था की कोरोना के कारण सभी छात्रों को पास कर दिया जाएगा आपलोग आंदोलन समाप्त करें लेकिन आंदोलन समाप्त करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिर्फ 7 नंबर बढ़ाने का निर्णय किया हैं जिसका मिथिला स्टूडेंट यूनियन विरोध करता हैं और कल से अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल फिर से शुरू करने जा रहा हैं जिसके बाद विश्वविद्यालय कार्यकारणी का गठन विश्वविद्यालय सचिव अभिषेक कुमार झा ने किया जिसमें विश्वविद्यालय संरक्षक के रूप में एक बार फिर से सागर सिंह को नियुक्त किया हैं जबकि संगठन के वरिष्ठ छात्र नेता जय प्रकाश झा को विश्वविद्यालय प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है एमएसयू विश्वविद्यालय
उपाध्यक्ष दीपा कुमारी, संदीप कुमार, गोविंद कुमार झा संयुक्त सचिव शशिनाथ पोद्दार, अजीत पंडित, कन्हैया कुमार मंडल कोषाध्यक्ष नारायण मिश्रा सह कोषाध्यक्ष नीरज पांडे प्रवक्ता नीरज भारद्वाज
सोशल मीडिया प्रभारी कन्हाई झा कश्यप, सुशांत कुमार, उज्ज्वल कुमार
दरभंगा जिला कॉलेज प्रभारी अनीश चौधरी मधुबनी कॉलेज प्रभारी ऋषि कुमार समस्तीपुर कॉलेज प्रभारी अनमोल कुमार को बनाया गया जबकि विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य मो. जावेद अख्तर ऋषि कुमार(मधवापुर) अंगद कुमार शिवम भारद्वाज(कुशेश्वरस्थान)राजू कुमार(कुशेश्वरस्थन) मो. मुर्शिद आलम कृष्णा कुमार मंडल ब्रजेश कुमार और
शुभम कुमार को नियुक्त किया गया सभी नए सदस्यों ने संगठन विचार धारा पर चलते हुए मिथिला विश्वविद्यालय फैली शैक्षणिक कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ने का निर्णय किया हैं जिसके बाद सभी नए सदस्यो को बधाई और शुभकामनायें दिया गया इस मौके पर वासु विकाश झा संधीर कुमार पियूष मैथिल उज्जवल मिश्रा अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal